सीएम चन्नी का बड़ा बयान ..... किसानों पर आंच आई तो मैं गला काट कर दे दूंगा ...
- रेत माफिया को हिदायत -- रेत का बिजनेस वाले व माफिया मुझसे ना मिले, "मैं उनका प्रतिनिधि नहीं हूं "
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि कानूनों का दांव खेलते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों पर आंच आई तो मैं गला काट कर दे दूंगा। सीएम ने यह भी कहा कि पंजाब एक कृषि आधारित राज्य है केंद्र सरकार कानून वापस ले। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्हें पानी का रखवाला भी बताया।
चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्मचारियों तथा जनता से कई तरह के बेबाक वादे किए जिनमें उन्होंने कहा कि किसानों के बिजली माफ रहेगी और गांव में पानी की सप्लाई वाली मोटर का बिल नहीं लेंगे। जिनके बिल बकाया है वह माफ करेंगे और काटे हुए कनेक्शन भी जोड़े जाएंगे वहीँ बिल ना देने पर किसी का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
उन्होंने सभी हड़ताली कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने के लिए आग्रह किया और कहा कि उनकी सभी मांगे पूरी करेंगे। उन्होंने रेत माफिया से जुड़े लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि रेत का बिजनेस करने वाले और माफिया मुझसे ना मिले मैं उनका प्रतिनिधि नहीं हूं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चन्नी ने कहा की मैं ऑफिस में रहूंगा वहां मुझे कोई भी जब चाहे मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में यह नहीं चलेगा कि डीसी अंदर चाय पिए और जनता बाहर खड़ी रहे। जनता को बेरोकटोक मिलने के लिए उनका टाइम फिक्स करेंगे।














No comments