अपराधिओं के हौसले बुलंद ..... कपूरथला शहर में प्रॉपर्टी डीलर से धोखे से सोने का कड़ा छीनने की कोशिश ...
- नजदीक ही खड़ी एक अन्य महिला द्वारा शोर मचाने पर कार सवार हुए फरार
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
पंजाब के कपूरथला शहर में कार सवार तीन महिलाओ सहित एक व्यक्ति ने एक प्रॉपर्टी डीलर से धोखे से सोने का कड़ा छीनने की कोशिश की घटना का समाचार है। मौके पर मौजूद एक महिला द्वारा शोर मचाने पर कार स्वर मोके से भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंचे एसएचओ सिटी गौरव धीर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फ़िलहाल दूकानदार द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई है। फिर भी सिटी पुलिस द्वारा अपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए उक्त कार सवारों की तलाश की जा रही है।
जानकारी अनुसार मस्जिद चौक के नजदीक एक प्रॉपर्टी डीलर जब सुबह अपने ऑफिस आया तो कुछ देर बाद एक स्विफ्ट कार में तीन महिलाओं सहित एक व्यक्ति ने दुकान के बाहर आकर उन्हें आवाज देकर बुलाया और कहा कि एक प्लॉट लेना है। जब डीलर कार के नजदीक पहुंचा तो आगे बैठी महिला ने उसको भाई बता कर प्लाट देखने की बात कही। और पीछे बैठी महिला को भी उसकी बहन बताकर मिलने को कहा। इसी दौरान उन महिलाओ ने उसका हाथ खींच उसके हाथ में पहना सोने का कड़ा काटना चाहा लेकिन उसने हाथ खींच लिया और बचाव हो गया। तभी नजदीक एक अन्य महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुन कार सवार मौके से फरार हो गए।
सिटी थाना प्रभारी गौरव धीर ने बताया की सूचना के बाद जांच शुरू कर दी गई है लेकिन फ़िलहाल दुकानदार द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई है। लेकिन पुलिस ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ मुहीम तेज कर दी है। और उक्त कार स्वरों को भी तलाश किया जा रहा है।
बताने योग्य है कि कुछ माह पहले भी इसी तरह की घटना चारबत्ती चौंक के नजदीक हुई थी। जिसमे एक दम्पति से स्विफ्ट कार सवार महिलाओ ने रास्ता पूछने के बहाने चूडिया छीनने की कोशिश की थी।










No comments