पंजाब की कमान चन्नी के हाथ .... चन्नी ने सीएम पद की ली शपथ, रंधावा और सोनी डिप्टी सीएम
- नए CM चन्नी दोपहर कैप्टन से मिलेंगे
- सबकी नज़र अब मंत्रिमंडल पर, पुराने मंत्रीओ को क्या पाएगी नई जुम्मेदारी ... ?
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
कैप्टन के इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस में बार बार बदल रहे हालातो के बाद आज पंजाब के नए के तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी ने CM पद की शपथ ले ली है। और साथ ही डिप्टी सीएम के तौर पर जट्ट सिख चेहरा सुखजिंदर सिंह रंधावा और हिन्दू चेहरा ओपी सोनी ने भी शपथ ली है। प्रदेश में पहली बार दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह राहुल गांधी के आने के बाद 22 मिनट की देरी से शुरू हुआ।
वहीँ दूसरी तरफ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। सूत्रों बताते है कि पंजाब के नए CM चरणजीत चन्नी बाद दोपहर कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने सिसवां फार्म हाउस जा सकते हैं।
ब्बता दे कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के इतिहास में पहले दलित मुख्यमंत्री बने हैं। वहीं जट्टसिख सुखजिंदर सिंह रंधावा और हिंदू नेता के तौर पर ओपी सोनी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। पहले सोनी की जगह ब्रह्ममोहिंदरा का नाम घोषित किया गया था। लेकिन सूत्रों की माने तो मोहिंदरा कैप्टन खेमे से होने कारण अंतिम समय में उनका नाम कट गया।
- अब चन्नी के मंत्रिमंडल पर सबकी नजर
सीएम चरणजीत चन्नी के शपथ लेने के बाद अब सबकी नज़र उनके मंत्रिमंडल पर है। चन्नी अभी तक तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। अब वह अपने पास कौन सा मंत्रालय रखेंगे और दोनों डिप्टी CM को कौन-सी जिम्मेदारी देंगे। सबसे बड़ा सवाल यह कि अब कौन मंत्री बनेगा और कैप्टन सरकार के मंत्रियों में से किसका नाम आएगा। हालाँकि चन्नी को CM बनाकर कांग्रेस हाई कमान ने दलित कार्ड खेला है।















No comments