कपूरथला पुलिस ने युवको को ठगी का शिकार बनाने वाली महिला सहित दो लोगो को किया गिरफ्तार, पढ़े क्या है मामला .. ??
- गांव मेरीपुर के युवक को दाना मंडी में मिलने बुलाया, वही दो अन्य युवको ने कार सहित किया अगवा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला पुलिस ने युवकों को महिलाओं से मिलने के बहाने बुलाकर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सिटी थाना पुलिस ने उनके अन्य साथियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
पीड़ित अमरिंदर सिंह वासी गांव मैरीपुर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि करीब 2 माह पहले मुझे किसी अज्ञात महिला का फोन आया था। वह अकसर मेरे साथ फोन पर बातचीत करती रहती थी। जिसने मुझे 14 सितंबर को फोन कर कहा कि मेरे पास चंडीगढ़ से एक महिला आई हुई है। वह आपसे से मिलना चाहती है। आप दाना मंडी कपूरथला में आ जाओ। हम आपका इंतजार कर रहे है। तभी मैं अपनी कार नंबर पीबी 09आर-6923 पर सवार होकर करीब दोपहर 2 बजे नई दाना मंडी गया तो वहां पर दो महिलाएं खड़ी थी। वह दोनों मेरी कार में आकर बैठ गई। इतने में दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। जिन्होंने मेरी कार के आगे मोटरसाइकिल लगाकर मुझे घेर लिया। जिनमें से एक युवक ने मुझे डरा धमका कर कार की चाबी निकाल ली और मुझे दूसरी सीट पर जबरी बिठा कर कार चलाने लगा। जबकि दूसरा युवक पिछली सीट पर महिलाओं के साथ बैठ गया।
इसके बाद वह सभी उसको नडाला स्थित एक घर में ले गए। जहां पर वह मुझे डरा धमका कर कहने लगे कि 2 लाख रुपए दो, अगर नहीं दिए तो महिलाओं पर बुरी नजर रखने का मामला दर्ज करवा देंगे। फिर मैने डरते हुए डेढ़ लाख रुपए में बात खत्म कर ली। उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे तो वह लोग मुझे कहने लगे कि अभी ही पैसे मंगवाओ, नहीं तो वह तुम पर केस कर देंगे। बाद में मैने अपने दोस्त अमरीक सिंह निवासी गांव मैरीपुर को फोन पर पैसे भेजने के लिए आग्रह किया। जिसने मुझे पेटीएम के जरिए 30 हजार रुपए नडाला में किसी दुकानदार के खाते में पैसे डलवा दिए और 20 हजार रुपए मैनें अपने पेटीएम से निकाल कर दे दिए थे। बाकी 80 हजार रुपए का चैक भर कर मैने उक्त लोगों को दे दिया।
आरोपिओ ने मुझे कहा कि रुपए नगद देकर अपना चैक ले जाना। जहां पर मुझे उक्त महिलाओं का नाम संदीप कौर निवासी प्रीत नगर व आछी निवासी कपूरथला पता चला। जबकि युवकों का नाम साजन सिंह निवासी गांव रावां, सोनू निवासी गांव दमूलिया व अरविंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव इब्राहिमवाल मालूम हुआ। फिर 17 सितंबर को उक्त महिलाओं व युवकों ने मुझे बार-बार फोन किए कि आज पैसे लेकर आओ, नहीं तो मामला दर्ज करवा देंगे और तुम्हारे घर में भी बताकर तुम्हें बदनाम कर देंगे। मैं फिर डरते हुए दिए समय पर नई दाना मंडी पहुंच गया। जहां पर तीन युवक कार में आए तो अचानक वहां पर पुलिस की गाड़ी आते देख उक्त तीनों अपनी कार भगा ले गए। यह सभी लोग मुझे बार-बार ब्लैकमेल कर पैसों की वसूली करना चाहते थे। तभी मैनें इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो महिलाओं समेत 5 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 384, 342, 420, 120बी के तहत केस दर्ज कर छापेमारी के दौरान संदीप कौर व अरविंदर सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला समेत फरार तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस उनके घरों व ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। काबू किये गए आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जायगा। ताकि उनसे फरार आरोपियों के बारे में मालूम किया जा सके।










No comments