ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ...... मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से कुछ देर पहले मुंह में भ्रूण दबाये घूमते दिखे कुत्ते .... ??

दोनों भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया और मामले की जांच शुरू की   

खबरनामा इंडिया माझा इंचार्ज। अमृतसर, पंजाब  

पंजाब के अमृतसर में सरकारी मेडिकल कॉलेज में शनिवार सुबह हैरानी वाली घटना घटी जब कपड़े में लिपटे भूर्ण को कुत्ते मुँह में दबाये घूमते देखे गए। और अजीब बात यह भी हुई कि आज वहां स्वास्थ्य मंत्री का दौरा था और इससे कुछ देर पहले दो भ्रूण बरामद हुए हैं। जानकारी अनुसार कपडे में लिपटे भ्रूण को मुंह में लिए घूमते हुए कुत्तो को सिक्योरिटी गाार्ड्स ने देखा तो अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। तभी जल्दी से दोनों भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारम्भिक स्तर पर बताया जा रहा है कि कुत्ते भ्रूण को कहीं बाहर से लेकर आए है।

गुरुनानक मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. केडी सिंह के अनुसार शनिवार सुबह उन्हें ऑफिस से फोन कॉल द्वारा भ्रूण मिलने की जानकारी मिली। सिक्योरिटी गार्ड ने कुत्तों को कुछ उठाकर लाते हुए देखा और जब यह एमएस कार्यालय के पास आ गए तो पता चला कि कुत्तों के मुंह में दो भ्रूण थे। इसके बाद कुत्तों को वहां से भगाया और इसकी जानकारी उन्हें दी गई। तभी पुलिस को सूचना दे दी गई है। बताने योग्य है कि आज शनिवार को ही स्वास्थ्य मंत्री ओम प्रकाश सोनी का दौरा था और उससे पहले भ्रूण मिलना अपने आप में हैरानी वाली घटना है। 


No comments