CORONA UPDATE .... एक्टिव हुए कम, मौत का सिलसिला जारी, आज भी 3 की मौत सिर्फ 8 नए पोसिटिव .... पढे लिस्ट ..???
- जिले में मौत का आंकड़ा पहुंचा 522 पर, जून के 16 दिनों में 46 की मौत
- जिले में अभी तक 165386 लोगो को लगी कोरोना की वेक्सीन
- जिले मे कोरोना संक्रमित मरीजों की रोजाना हो रही मौत से मृत्यु दर पहुंची 3.0 % , रिकवरी रेट 95.26 %
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
प्रदेश में कई दिनों से कोरोना एक्टिव केस कम हो रहे है। लेकिन कोरोना से हो रही मौत का सिलसिला जारी है। कपूरथला जिले में भी मृत्यु दर बढ़ रही है। जो कि गंभीर चिंता की बात है। कोरोना की रफ़्तार में कमी के चलते बुधवार को जिले में सिर्फ 8 नए पोसिटिव और 3 मरीजो की मौत हुई है। वहीँ मौत का आंकड़ा 522 पर पहुँच गया है।
वहीँ जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रणदीप सिंह ने बताया कि जिले में चल रही वेक्सिनेशन ड्राइव वेक्सीन आने के बाद फिर से निरंतर जारी हो गई है। और आज 1427 लोगो को वैक्सीन लगने के बाद जिले में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 165386पर पहुँच गया है। उन्होंने सभी जिला वासिओ को वक्सीन करवाने की अपील भी की है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला में बुधवार को आए 8 नए मामलों में 4 फरीदकोट लेब से, एंटीजन से 3 और अन्य लेब से 1 पोसिटिव की रिपोर्ट मिली है। वहीँ 3196 नए सेम्पल भी लिए गये है। वहीँ फरीदकोट लेब से 162 की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है।
स्वस्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अभी तक जिले में 17384 पोजिटिव के साथ साथ 16561 मरीज ठीक भी हुए है। 304 एक्टिव केस है वही 46 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं।
- 3 संक्रमित मरीजो की मौत
स्वास्थ्य विभाग कपूरथला से मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय महिला वासी गांव खेड़ा दोना और 75 वर्षीय महिला वासी नडाला की निजी अस्पताल जालंधर में और 28 वर्षीय युवक वासी कपूरथला की जीएमसी अमृतसर में उपचार के दौरान मौत हुई है। जिसके बाद जिले में मौत का आंकड़ा 522 पर पहुँच गया है।
- लिस्ट में देखे कहां से किस की रिपोर्ट आई पोसिटिव ....















No comments