अवैध लॉटरी पर पुलिस का निशाना ..... अवैध लाटरी सैंटरों पर पुलिस का आप्रेशन ... कई काबू, नगदी भी बरामद .. ???
- कपूरथला शहर में 4 जगह से 6 जुआरी काबू और 6800 रुपये की नगदी बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला जिले की पुलिस ने शहर में चार अलग अलग स्थानों, बक्करखाना चौंक, जलौखाना चौंक, नई सब्जी मंडी व मंसूरवाल दोनां क्षेत्र में चल रहे अवैध लाटरी सैंटरों पर बड़ा आप्रेशन कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6800 रुपये की नगदी व 7 मोबाइल बरामद किये है। काबू किये गए सभी आरोपिओ के खिलाफ थाना सिटी में गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिए है।
पहले मामले में एएसआई सुखचैन सिंह ने बताया कि वह डीसी चौंक में मौजूद थे। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि बाबा झोटे शाह चौंक में सरेआम दडडा सटटा चल रहा है। लोगों काे 100 रुपये से 1 हजार रुपये मिलने की आवाजें दी जा रही है। पुलिस ने तुरंत रेड कर तेजस्वी सागर निवासी बस स्टैंड कपूरथला को 2100 रुपये समेत गिरफतार कर लिया है। जबकि उसका साथी संजीव तलवाड़ निवासी मोहल्ला शेरगढ़ वहां से फरार हो गया।
दूसरे मामले में सब इंस्पैक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत डीसी चौंक में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नई सब्जी मंडी में सरेआम पर्ची लगा कर दडडा सटटा चल रहा है। लोगों को दुगने पैसे करने से ठगा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पर रेड की। जहां से पुलिस ने दो लोगों को मौके पर रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान हरदीप कुमार निवासी तलवंडी महिमा व रुप कुमार निवासी कपूरथला के रुप में हुई है। आरोपियो के कब्जे से पुलिस को 600 रुयपे बरामद हुए है।
तीसरे मामले में एएसआई सुरजीत सिंह ने रमणीक चौंक में पुलिस पार्टी समेत मौजूद थे। इसी दौरान गुप्तचर ने सूचना दी कि बक्करखाना चौंक में सरेआम पर्ची से दडडा सटटा चल रहा है। आवाज दे रहे है कि 100 रुपये लगाने पर 1 हजार रुपये मिलेगा। सूचना मिलते ही उन्होंने वहां रेड की। जहां से पुलिस को 1500 रुपये व एक मोबाइल मिला है। जबकि पुलिस ने आरोपी हेमन पुरी मोहल्ला आदर्श कालोनी कपूरथला को गिरफ्तार किया है।
चौथे मामले में एएसआई लखविंदरपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत रमणीक चौंक मंे मौजूद थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बक्करखाना चौंक में सरेआम दडडा सटटा चल रहा है। सूचना मिलते ही उन्हांेने वहा पर रेड की। जहां पुलिस ने मणी कुमार निवासी मोहल्ला केसरी बाग व जगदीश निवासी औजला फाटक को 900 रुपये समेत गिरफ्तार कर लिया।













No comments