इंसानियत हुई शर्मनाक ...... पंजाब के इस क्षेत्र में मिला नाली में पड़ा भ्रूण ... ????
- पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की शुरू
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। गोराया, पंजाब
पंजाब के गोराया क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना घटी है। गोराया के गांव विर्क में नाली में से एक भ्रूण मिला है। जिसकी सूचना गांव वासियों ने पुलिस को दे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल में भेज दिया है। तथा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।
जानकारी अनुसार गोराया के गांव विर्क के नंबरदार प्रितपाल सिंह के अनुसार मंगलवार शाम उन्हें गांव के ही वासी कुलवंत सिंह का फोन आया और उसने नाली में पड़े भूर्ण की सूचना दी। मौके पर पहुंच जब उन्होंने देखा तो तुरंत पुलिस को बुला लिया गया।
गोराया थाने की के जांच अधिकारी लखविंदर सिंह के अनुसार भूर्ण लगभग ढाई महीने का है, और मेल या फीमेल की जांच के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। वहीं आसपास के क्षेत्रों में मामले की जांच करते हुए पूछताछ की जा रही है। वहीँ क्षेत्र के अस्पताल, स्कैनिंग सेंटर और लेबोटरियो का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।













No comments