ब्रेकिंग न्यूज़

डीसी के नए आदेश ....... आज से बदलेगा दुकानों के खुलने का समय ...???

- 16 जून से लागू आदेशों में जिले में शाम 7 बजे तक खुली रह सकेंगी दुकानें 

- रेस्टोरेंट और जिम को दी गई राहत, शिक्षा संस्थान अभी भी रहेंगे बंद 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला 

प्रदेश में कोरोना वायरस के सुधर गए हालातों को देखते हुए जहां मंगलवार को पंजाब सरकार ने जनता को राहत दी है वहीं उन आदेशों को देखते हुए देर रात कपूरथला जिले की डीसी दीप्ति उप्पल में भी जिले में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू को लेकर नए आदेश जारी कर दिए हैं। जोकि 16 जून से 25 जून तक लागू रहेंगे। 

डीसी कपूरथला के नए आदेशों के अनुसार अब जिले में दुकाने सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहने की अनुमति दे दी है। वही नाइट कर्फ्यू के समय में तब्दीली करते हुए रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक किया गया है। और वीकेंड लॉकडउन पहले की तरह ही रविवार को लागू रहेगा।

नए आदेशों में फिलहाल शिक्षा संस्थान नहीं खोले गए हैं लेकिन रेस्टोरेंट और जिम आदि को 50% सीटिंग कैपेसिटी के अनुसार खोलने की इजाजत दे दी गई है।

No comments