ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी खबर ..... सुखपाल खैहरा की पंजाब एकता पार्टी का कांग्रेस में हुआ विलय ...???

- दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पार्टी के विलय होने की घोषणा की     

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली,पंजाब    


विधानसभा 2022 के चुनाव नजदीक आते ही पंजाब की राजनीतिक सरगर्मियों के चलते वीरवार को एक बड़ी खबर आई है, कि अब सुखपाल सिंह खैहरा की पंजाब एकता पार्टी भी कांग्रेस में विलय हो गई है। इस बात की घोषणा पंजाब एकता पार्टी के सदस्यों ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद की है। 

जानकारी अनुसार पंजाबी एकता पार्टी के सदस्य सुखपाल सिंह खैहरा, जगदेव सिंह और पीरमल सिंह वीरवार को राहुल गांधी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे थे। इस मुलाकात में ही पंजाब एकता पार्टी का कांग्रेस में विलय करने का फैसला लिया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता व पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे।

बता दें कि अभी 2 सप्ताह पहले ही 3 जून को आम आदमी पार्टी से सस्पेंड हो चुके कपूरथला जिले की विधानसभा क्षेत्र भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने कांग्रेस में घर वापसी की थी। वहीँ उनके साथ आप पार्टी के मोड़ से विधायक जगदेव सिंह और भदोड़ से विधायक पीरमल सिंह ने भी कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।
यह भी बताने योग है कि आम आदमी पार्टी ने सुखपाल सिंह खैरा और उसके करीबी विधायक निर्मल सिंह और मास्टर जगदीप सिंह को 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद खैहरा ने अपनी पंजाब एकता पार्टी बना ली थी। 


No comments