सरकार के खिलाफ अनशन ...... स्कॉलरशिप घोटालें को लेकर AAP ने 7 दिनों के लिए भूख हड़ताल की शुरू .......
- कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने 64 करोड़ रुपए एसएसी बच्चों का हक मारकर की करप्शन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला, पंजाब
पंजाब सरकार के मंत्री द्वारा एससीएसटी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में किये घोटाले को लेकर सरकार की आंखे खोलने और शर्मसार करने के मंतव्य से विपक्षी पार्टियां तरह तरह के तरीके अपना कर जहाँ लोगों को घोटाले प्रति जानकारी दे रही है वहीँ सीएम कैप्टन को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग भी कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश के सभी जिला हेडक्वाटरो पर आप आदमी पार्टी के एससी विंग ने एक सप्ताह तक भूख हड़ताल कर अनशन करने का आगाज़ किया है।
इस अनशन दौरान कपूरथला में पहले दिन भूख हड़ताल पर बैठने वाले एससी विंग जिला प्रधान संतोष कुमार गोगी, ट्रेड विंग प्रदेश ज्वाइंट सचिव सर्बजीत सिंह लुभाना, एससी विंग जिला वाइस प्रधान अशोक राजू भट्टी, हलका कपूरथला से राजविंदर सिंह धन्ना पहलवान, तथा यशपाल आजाद शामिल थे।
इस मौके पर आप के जिला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा कि भूख हड़ताल का मकसद है कि कैप्टन सरकार ने जो एससी विद्यार्थियों के भविष्य साथ खिलावाड़ किया है। दो लाख बच्चों के रोल नंबर कॉलेज जारी नही कर रहे है। 1560 करोड़ रुपए कैप्टन सरकार दबा कर बैठी हुई है। इसी तरह कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने 64 करोड़ रुपए एसएसी बच्चों का हक मार कर करप्शन की है। कैप्टन सरकार ने उपने ही लोगों से जांच कमेटी से जांच करवाकर मंत्री साधू सिंह को क्लीन चिट दे दी। सरकार ने मंत्री बच्चों के रुपए से ऐश कर रहे है और लग्जरी गाड़ियों में घूम रहे है। इसके विपरीत दिल्ली में आप पार्टी लोगों की सेवा करने में जुटी हुई है।
इस मौके पर सुल्तानपुर लोधी से आप नेता सज्जन सिंह चीमा, कंवर इकबाल सिंह, मनिंदर सिंह, प्यारा सिंह, जगजीत सिंह, गुरशरण कपूर, राकेश कुमार, अवतार सिंह थिंद, रिटायर्ड डीएसपी करनैल सिंह, मलकीत सिंह, प्रभदीप कौर, रितु जैन, फग्गा सिंह, गौरव कंडा, गोबिंद कुमार, विकास मोमी, व अन्य पार्टी वर्कर मौजूद थे।













No comments