ब्रेकिंग न्यूज़

महिला दिवस को समर्पित सुपर ब्रेनज मुकाबला ..... ऐमजीऐन की खुशमन ने जीता सुपर ब्रेनज मुकाबला

हिंदु कन्या कालेजिएट स्कूल ने ज़िला यूथ सरवि‍स‍िज के सहयोग के साथ आयोजित किया सुपर ब्रेनज का दूसरा सीजन

 - कनिका रत्न दूसरे और मान्‍या गुप्ता तीसरे स्थान पर 

- अंतर-राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित रहा सुपर ब्रेनज का दूसरा सीजन

- ज़िला रोज़गार उत्‍पति‍ और प्रशिक्षण अफ़सर श्रीमती नीलम महे बतौर मुख्‍य मेहमान हुए शामिल  


खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला 

हिंदु कन्या कालेजिएट स्कूल की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित सुपर ब्रेनज मुकाबला के सीजन का आयोजन किया गया। जिसमें ऐमजीऐन पब्लिक स्कूल की खुशमन ने पहला स्थानक्राईस्‍ट द किंग कान्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल की कनिका रत्न ने दूसरा और ऐमजीऐन की ही मान्‍या गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला दिवस को समर्पित इस मुकाबले में ज़िला रोज़गार जेनरेशन और प्रशिक्षण अफ़सर मैडम नीलम महे बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए।

मैडम नीलम महे ने बच्चों को सम्बोधि‍त करते हुए लगन के साथ मेहनत करने की प्रेरणा दी। विशेषकर लड़कियाँ के लिए बोलते उन्होंने कहा कि लड़कियों पर जिंमेवारियां और चुनौतियां थोड़ी ज़्यादा हैं क्योंकि उनसे उम्मीद भी ज़्यादा की जाती है। उन्‍होंनें परीक्षा की तैयारी करते समय भी सभी को पूरा सिलेबस तैयार करने की और वक्त का सही इस्तेमाल करने के लिए सलाह दी।

इस मौके पर बच्चों को हिंदु कन्या कालेज के डायरैक्टर प्रो. सतीश कपूर ने संबोधित करते हुए कहा कि नारी में कुदरती तौर पर कई शक्तियां होतीं हैं। और नारी को कभी भी अपने आप को कम नहीं समझना चाहिए। हमारे पौराणिक ग्रंथों में भी औरतें को बहुत ऊँचा स्थान दिया गया है और उसे हमेशा सृजनात्मिक योगदान डालने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने हिंदु कन्या कालेजिएट स्कूल के स्टाफ को इस बढ़िया आयोजन करने के लिए बधाई भी दी।

स्कूल के अकादमिक इंचार्ज संजीव भल्ला ने बताया कि सुपर ब्रेनज के दूसरे सीजन में 200 के करीब छात्रों ने रजिस्टर किया था। पहले दौर के आनलाईन टैस्ट के बाद शहर के अलग अलग स्कूलों से 39 छात्रों को विभ‍िन्न प्रत्योगितायों में भाग लेने के लिए बुलाया गया था। आज उनमें में पेंटिंगस्टोरी टैल‍िंगपीपीटी प्रेजैंटेशनक्रास वर्ड और रीडिंग एंड कौंप्रीहैंशन के मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में पहले छह स्थान हासिल करन वाले छात्रों में आन स्टेज कुईज मुकाबला करवाया गया।

कालेज के प्रिंसिपल डा. अर्चना गर्ग ने अपने संबोधन में बच्चे की तरफ से दिखाऐ गए उत्साह की तारीफ़ की। उन्होंने बताया कि कोविड -19 के करके इस आयोजन में उपस्थिति कम रखी गई थी। उन्होंने बताया कि मुकाबला जीतने वाले को 3100/-, उपविजेता को 2100/- और तीसरा स्थान हासिल करन वालों को 1100/- का नकद इनाम और ट्राफी दे कर सम्मानित किया गया है। उन्‍होंने शहर के सभी स्कूलों के प्रिंसीपलों को इस मुकाबले में बच्‍चे भेजने के ल‍िए आभार व्यक्त करते हुए बधाई भी दी।

इस से पहले पंजाबी विभाग के प्रो जसदीप कौर ने भी महिला दिवस के मौके बोलते कहा कि हर औरत को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके लिए तरक्की करने के असीमित मौके हैं। हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए कोशिश करते रहना चाहिए।

ज़िला यूथ कोआरडीनेटर श्री प्रीत कोहली ने भी इस मौके संबोधित किया और पढ़ाई साथ साथ सहअकादमिक गतीविधि‍यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इन के साथ ना केवल व्‍यक्‍त‍ित्‍व का निखार होता है बल्कि आत्‍मविशवास में भी विस्तार होता है।

मंच का संचालन श्रीमती नवजोत कौर ने किया। कुईज मास्टर की भूमिका श्रीमती तूशिमा और प्रो रमनदीप कौर ने निभाई।

इस मौके ज़िला नैहरू युवा केंद्र कोआरडीनेटर मैडम स्वाति कुमारहिंदु कन्या कालेजिएट स्कूल का समूह स्टाफ और छात्र उपस्थित थे।



No comments