ब्रेकिंग न्यूज़

CORONA UPDATE .... दो बजुर्ग संक्रमितों की मौत से डेथ रेट फिर बढ़ा, 3 नए मरीज

- डेथ रेट आया 4.12 पर , रिकवरी रेट बेहतर होकर पहुंचा 93.19 % ,4139 मरीज हुए ठीक 

- एक अमृतसर लेब से और 2 एंटीजन से पोसिटिव, 436 नेगटिव 

- सभी लोग मास्क जरूर पहने, अभी मास्क ही वेक्सीन है

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब 

प्रदेश में चल रही कोरोना के दूसरी वेव के दौरान वीरवार को कोरोना संक्रमण के मामलो में 3 नए केस आए है। और दो बजुर्ग कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जो कि चिंता का विषय है। हालाँकि कल 8 पॉजिटिव आये थे। दूसरी तरफ जिले में रिकवरी रेट पहले के मुकाबले कुछ बेहतर है। वहीँ डेथ रेट 15 दिन बाद हुई दो मौतों से बढ़कर अब 4.12 पर  गया है। आज प्राप्त रिपोर्ट में एक अमृतसर और 2 एंटीजन से पोसिटिव है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सर्दियों के सीजन में कोरोना की दूसरी वेव को देखते हुए कोरोना संक्रमण के फैलाव की आशंका अधिक है जिस कारन प्रशासन ने लोगो को अधिक से अधिक एहतियात बरतने और मास्क पहनने की सलाह दी है। 

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 4441 पॉजिटिव मरीज आये है। और अब 114 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 4139 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 7 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 183 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीँ आज 1359 लोगो के सेम्पल लेकर जाँच के लिए भेजे गए है। 
 - दो मरीजों की मौत        
बताने योग्य है कि वीरवार को जिले में दो संकर्मित मरीजो की मौत हुई है। जिनमे 73 वर्षीय बजुर्ग महिला और 75 वर्षीय बजुर्ग दोनों वासी कपूरथला की जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है।   

 देखे लिस्ट ..........  



No comments