किसान आंदोलन .... सरकार और किसानों की बीच चली देर शाम तक चली बैठक बेनतीजा, अगली बैठक 5 को
- किसान संगठन कृषि कानूनों को रद्द करवाने पर अड़े
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली
कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों के नेताओ की सरकार से दोपहर को शुरू हुई बातचीत अभी देर शाम कुछ देर पहले ही खत्म हुई है। लेकिन इस बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकला है। बैठक के बाद किसान संगठनों की तरफ से दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों मे संसोधन के लिए तैयार है। लेकिन किसान संगठन कृषि कानूनों को रद्द करवाने पर अड़े हुए हैं। अब सरकार और किसान संगठनों के बीच अगली बैठक 5 दिसंबर को होगी।
दूसरी तरफ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक में किसान नेताओं से कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को नहीं छुआ जाएगा। और एमएसपी में कोई बदलाव नहीं होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के साथ बैठक के बाद कहा कि कुछ मुद्दे पिछली और आज की बैठकों में उठाए गए। नरेंद्र सिंह तोमर ने मंडियों को लेकर कहा कि किसानों की चिंता मंडी पर भी है। किसानों का कहना है कि नए कानून आने से मंडी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा, ''भारत सरकार यह विचार करेगी कि मंडी और अधिक सशक्त हो और इसका इस्तेमाल पहले से और बढ़े।''
साढ़े सात घंटे तक चली बैठक में किसान नेताओं और सरकार के मंत्रियों के बीच एमएसपी, मंडी सिस्टम, पराली, बिजली आदि पर चर्चा हुई। बैठक खत्म होने के बाद किसानों और सरकार दोनों ने सकारात्मक बातचीत होने का दावा किया है।
बता दें कि पिछले 8 दिनों से पंजाब के किसान दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग की केद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि बिल को वापस लिया जाए। किसानों का कहना है कि इस बिल से पूंजीपतियों को फायदा होगा और किसान धीरे-धीरे इनके कब्जे में हो जाएगा।










No comments