विरोध ........ महिला कांग्रेस ने दिया धरना, पढ़े क्यों .. ??
- भाजपा नेता तरुण चुग को महंगी सब्जिया देने घर पहुंची, पुलिस ने रोका
- महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका
खबरनामा इंडिया ( माझा इंचार्ज ), अमृतसर
पंजाब के अमृतसर में सोमवार को महिला कांग्रेस की सदस्यों ने रोजाना उपयोग की घरेलू चीजों के बढ़ रहे दामों और किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने लॉरेंस रोड पर केंद्र की भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी की और केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। इसके बाद उन्होंने मंहगी साजियां भाजपा नेता तरुण चुग को देने के मकसद से उसके घर की ओर कूच किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।
महिला कांग्रेस प्रधान ममता दत्ता ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। और केंद्र सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। गैस सिलेंडर से लेकर सब्जियों तक के दाम आसमान छूने लगे हैं। वहीँ किसानी को भी खत्म करने की कोशिश की जा रही है। अगर केंद्र सरकार ने समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। क्योंकि भाजपा सरकार का मनमाना रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।










No comments