Breaking...... कपूरथला मॉडर्न जेल में गैंगवार, तीन घायल
- तीनों घायल सिविल अस्पताल में उपचाराधीन, जेल सुप्रिडेंट ने की पुष्टि
- एमरजेंसी के बाहर पुलिस सुरक्षा बल तैनात
खबरनामा इंडिका ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
मॉडर्न जेल कपूरथला में मंगलवार को हवालातिओ के बीच गैंगवार होने के खबर है। जिसमें तीन हवालाती गंभीर घायल होने के बाद सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचाराधीन है। फिलहाल इस घटना के बारे में जेल सुप्रिडेंट बलजीत घुम्मन ने पुष्टि करते हुए बताया कि हवालातिओ में आपसी विवाद में झगड़ा हुआ है। जिसमे तीन घायल हुए है जिनको सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। वहीँ दूसरी तरफ घायल हवालातिओ ने अस्पताल में इलाज करवाते हुए एमएलआर कटवाने से मना कर दिया है।
बता दें कि मॉडर्न जेल कपूरथला में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने के बावजूद आये दिन हवालातिओ / कैदियों में किसी न किसी बात को लेकर झगड़े विवाद की घटनाएं होती रहती है। और कई बार तो भीषण गैंगवार भी होती हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भी मॉडर्न जेल में किसी बात को लेकर गैंगवार हुई। इस घटना में तीन गंभीर भी घायल हुए हैं। जिनको पुलिस सुरक्षा जवानों ने सिविल के एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाया है। जिन का इलाज चल रहा है और इमरजेंसी के बाहर विशेष सुरक्षा भी तैनात कर दी गई है। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार जेल से आये घायलों में प्रभजोत, अश्वनी व कमलजीत है।
No comments