Breaking ..... पाकिस्तान की तरफ से आधी रात को 2 बार संदिघ्ध चीज आई, देखे क्या ?
- भारतीय क्षेत्र में ड्रोन जैसी चीज देख बीएसएफ ने 65 राउंड फायरिंग की
गुरदासपुर में भारत पाकिस्तान सीमा पर शुक्रवार देर रात संदिग्ध गतिविधि नजर देखने को मिली है। जानकारी अनुसार पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक गांव ठाकुरपुर में आधी रात को पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में दो बार ड्रोन जैसी चीज घूमती देखी गई। पहले से अलर्ट सीमा सुरक्षा बल ने तुरंत फायरिंग कर दी। जवानों ने इस दौरान 65 राउंड फायरिंग की। शनिवार सुबह से सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दे कि पाकिस्तान बॉर्डर से लगते गुरदासपुर जिले के दीनानगर का क्षेत्र बेहद संवेदनशील माना जाता है। और यहां से अक्सर नशे और हथियारों की तस्करी की कोशिशें पाकिस्तानी तस्करों द्वारा की जाती रही हैं। इसी के चलते यहां सेना का विशेष ध्यान रहता है।
सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों के अनुसार बीती रात करीब 12 बजे सरहदी गांव ठाकुरपुर में ड्रोन जैसी संदिग्ध चीज की हलचल आसमान में देखी गई। जवानों ने जब फायरिंग की तो यह ड्रोन दिखना बंद हो गया। कुछ देर बाद फिर से इसी तरह की गतिविधि नजर आई। आसमान में लाइटिंग के साथ कोई संदिग्ध उपकरण घूमता देखा गया। बीएसएफ के जवानों की तरफ से फिर से फायरिंग की गई तो इसके बाद वह वापस लौट गया। माना जा रहा है कि यह संदिग्ध चीज पाकिस्तान की तरफ से उड़ाया गया ड्रोन था।










No comments