पुलिस से नाराजगी..... एक महिला पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी, अपने ऊपर डाला पेट्रोल
- बेटे को गलत केस में नामजद कर रिश्वत मांगने का पुलिस पर लगाया आरोप
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। खन्ना, पंजाब
पंजाब के खन्ना में पुलिस कारवाही से नाराज एक महिला बुधवार को पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया। और रोष पूर्वक उसने पेट्रोल अपने ऊपर डाल भी लिया। लेकिन कई घंटे की मशक्कत और अधिकारिओ की सूझबूझ से उसे समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया गया।
जानकारी अनुसार खन्ना के गुरु गोबिंद सिंह नगर वासी हैप्पी बुधवार को पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसे टंकी पर चढ़ा देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस भी मोके पर पहुंच गई। पुलिस कारवाही से नाराज महिला ने धमकी देते हुए खुद पर पेट्रोल डाल लिया।
डीएसपी खन्ना राजन परमिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और महिला को नीचे उतरने की अपील की। शुरू में महिला नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुई। दूसरी तरफ नायब तहसीलदार भी नीचे से ही महिला से बात करके उसे मनाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों अधिकारियो की सूझबूझ और उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद महिला नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसके बेटे को एक केस में गलत नामजद कर लिया और अब बेटे को बचाने के एवज में उससे रिश्वत मांगी जा रही है।











No comments