हत्या .... पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में
- कपूरथला के गांव शिकारपुर में देर रात बेदर्दी से की गई हत्या
- दम्पति का एक बेटा यूरोप में रहता है तो दूसरा सुल्तानपुर लोधी में
खबरनामा इंडिया ( गगनदीप), कपूरथला, पंजाब
![]() |
| File photo |
पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमे गांव शिकारपुर में देर रात एक बुजुर्ग दंपती की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घर में केवल बुजुर्ग दंपती ही रहते थे। उनका एक बेटा यूरोप में और एक सुल्तानपुर लोधी में रहता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ओसिओ ने सुबह खिड़की से दोनों की लहूलुहान लाशों को घर में पड़े देखा। सुचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुँच कर जाँच शुरू कर दी है। और आसपास के सीसीटीवी भी जांचे जा रहे है। फ़िलहाल दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।
मृतक बजुर्ग दम्पति पड़ओसिओ के अनुसार दोनों की हत्या बेरहमी से की गई और दोनो की लाशों को अनाज के भरे बोरो से दबाया गया था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फेल गई है। वहीँ, थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस घटनास्थल ने पर पहुंच अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान 75 साल के जरनैल सिंह और उसकी 65 वर्षीय पत्नी जोगिंदर कौर के रूप में हुई है। प्राथमिक जाँच में वारदात की वजह लूट लग रही है। हालांकि अभी घर से सामान के नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। वही दम्पति को बेदर्दी से मारने और कानो में किसी पैनी चीज के घाव और लाशो को अनाज की बोरिओ से दबाने से इस मामले को रंजिश व लूट की नजर से पुलिस की जांच रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है।










No comments