Corona Blast .... कोरोना का कहर जारी, 89 नए संक्रमित, 2 की मौत, मौत का आंकड़ा पहुंचा 106
- आज फिर 8 रेलटेक से, 2 वर्ष की बच्ची सहित अर्बन एस्टेट से 6, जेसीटी मिल के 5 सहित फगवाड़ा से 16 व 2 महिलाये राजीव गाँधी एन्क्लेव से पॉजिटिव
- 34 अमृतसर लेब, 49 एंटीजन, 5 निजी लेब और 1 ट्रू नेट से पॉजिटिव, 505 नेगेटिव
- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में कोरोना महामारी के बिगड़ते हालातो में रोजाना बढ़ रहे पॉजिटिव कैसो की श्रंखला में बुधवार को भी कहर जारी रहा, प्राप्त रिपोर्ट्स में 89 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल 103 पॉजिटिव केस आये थे। वहीँ जिले में आज 2 संकरमित मरीजो की मौत भी हुई है। जिसके बाद जिले में संकर्मित मरीजों की मौत का आंकड़ा 106 पर पहुंच गया है। प्राप्त रिपोर्ट्स में जिनमे 34 अमृतसर लेब से, 1 ट्रू नेट और 49 एंटीजन से और 5 निजी लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इन पॉजिटिव मामलों में काफी मरीज पुराने मरीजों के सम्पर्क से है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 89 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे 8 रेलटेक से, 2 वर्ष की बच्ची सहित अर्बन एस्टेट से 6, जेसीटी मिल के 5 सहित फगवाड़ा से 16 व 2 महिलाये राजीव गाँधी व एन्क्लेव 2 टैगोर नगर से पॉजिटिव है। वहीँ तीन दिनों में रेलटेक में 20 पॉजिटव आये है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 2422 पॉजिटिव मरीज है। और अब 666 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 1494 मरीज ठीक भी हुए है। जबकि 106 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। आज भी 58 मरीज डिस्चार्ज किये है।
- 2 संक्रमित मरीजो की हुई मौत
बताने योग्य यह भी है कि बुधवार को 2 कोरोना संकर्मित मरीजो की मौत हुई है। जिसमे 68 वर्षीय महिला वासी लमेहली गेट फगवाड़ा की सिविल अस्पताल जालंधर में और 73 वर्षीय व्यक्ति वासी गांव धम्म की जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। जिसके बाद जिले में संकर्मित मरीजों की मौत का आंकड़ा 106 पर पहुंच गया है।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। .........
उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।















No comments