ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ...... गन पॉइंट पर टोल पलाज़ा से 30 हज़ार की लूट, केस दर्ज

- बाइक पर आये तीन युवको ने टोल प्लाजा के केबिन में घुसकर पिस्तौल दिखा कर्मी से लूटी राशि 

- भागते हुए लुटेरों को जब पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग भी की  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। ढिलवां, कपूरथला 

पंजाब में जालंधर अमृतसर नेशनल हाइवे पर ढिलवां टोल प्लाजा पर देर रात तीन बाइक सवार युवकों द्वारा गन प्वाइंट पर 30 हजार रुपये की नकदी की लूट कर फरार होने की खबर है। संबंधित थाना ढिलवां की पुलिस ने टोल प्लाजा मैनेजर के बयान पर केस दर्ज करके जांच पड़ताल का दौर शुरू कर दी है। और सीसीटीवी फैटेज खंगाली जा रही है। 

घटना में जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह के अनुसार अमृतसर जालंधर नेशनल हाईवे पर ढिलवां के नजदीक टोल प्लाजा के मैनेजर नीरज शर्मा वासी सोनीपत हरियाणा ने बताया कि रात करीब 11:55 बजे उनकी शिफ्ट बदलती है। इस दौरान अमृतसर की तरफ से रांग साइड से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। जिन्होंने मुंह ढंके हुए थे। जैसे ही वह काउंटर नंबर.एक पर पहुंचे तो वहां मौजूद क्लर्क अर्शदीप सिंह ने देखा कि इन युवकों में से एक ने हाथ में पिस्तौल पकड़ी हुई थी और जो सीधे अर्शदीप के कैबिने में घुस गया और पिस्तौल के बल पर लगभग 30 हजार रुपये की नकदी लूट कर ले गए। मैनेजर ने यह भी बताया कि एक युवक ने हाथ में दातर भी पकड़ा हुआ था। जिससे कैबिन का शीशा तोड़ दिया और तीसरा युवक बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। इस वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। 

लुटेरे जब भागने लगे तो टोल कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया तो उन लोगों ने फायरिंग कर दी। जिससे वह बाल-बाल बचे।  थाना ढिलवां की पुलिस ने टोल मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी भुलत्थ डीएसपी अजय गांधी व थाना ढिलवां प्रभारी एसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। 

No comments