ब्रेकिंग न्यूज़

किसान मजदुर संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने सुबह से घेर रखा है जिला कॉम्प्लेक्स, जाने क्या है वजह ..?

 खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला 

सरकार द्वारा पास किए गए ऑर्डिनेंस व बिजली शोध बिल के विरोध में मंगलवार को सुबह से ही किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के सदस्यों ने जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स घेर रखा है और वह अपनी गिरफ्तारियां देने को भी तैयार है। लेकिन सुबह से अभी तक ना तो उनकी मांगों को सुना गया है, और ना ही उनकी गिरफ्तारियां देने की मांग पूरी हो सकी है। पूरा जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। 

बता दे कि सरकार द्वारा पास किये ऑर्डिनेंस और बिजली संशोधन बिल के विरोध में मंगलवार को सुबह से ही किसान मजदुर संघर्ष कमेटी पंजाब की सुलतानपुर लोधी जोन के दसिओ सदस्यों ने जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स घेरते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। तभी भारी पुलिस बल कॉम्प्लेक्स में तैनात कर दिया गया। जिसके बाद कॉम्प्लेक्स एक पुलिस छावनी में तब्दील हुआ नजर आने लगा। धरने पर बैठे किसानो ने अपनी मांगो को लेकर जहाँ सरकार की नीतिओ का विरोध किया वहीँ अपनी गिरफ्तारियां देने को तैयार रहे। समाचार लिखे जाने तक किसान मजदुर संघर्ष कमेटी सदस्य धरने पर डटे हुए थे। शाम तक न तो उनकी मांगे मानी गई और न ही उनकी कोई गिरफ्तारी हुई है। कॉम्प्लेक्स में पुलिस बल के साथ तैनात सदर थाना प्रभारी ने शाम साढ़े 5 बजे बताया कि अभी तक किसान मजदुर धरने पर ही बैठे है। 



No comments