ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा नेताओ ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया

खबरनामा इंडिया (गगनदीप), कपूरथला

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान राकेश दुग्गल के दिशा निर्देशानुसार बीजेपी मंडल कपूरथला के प्रधान धर्मपाल महाजन की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जनमदिवस मनाया गया। इस मौके पर पंजाब कार्यकारिणी सदस्य व कपूरथला मंडल के प्रभारी यश महाजन, सदस्य पंजाब कार्यकारिणी यज्ञ दत्त ऐरी, मनुधीर, जिला महामंत्री जगदीश शर्मा, जिला उप प्रधान अशोक माहला विशेष तौर पर पहुंचे तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन बारें विस्तारपूर्वक जानकारी दी।  

मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन ने आए हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आने वाले नगर निगम चुनावों की तैयारियों सबंधी सभी वर्करों को लामबद्ध होने के लिए कहा तथा आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। भाजपा के पूर्व जिला प्रधान श्याम सुंदर अग्रवाल व आकाश कालिया ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर  बलविंदर सिंह, सुशील भल्ला, सचिव धर्मपाल, चेतन सूरी, डा. रणवीर कौशल, निर्मल सिंह, संदीप वालिया, एडवोकेट चंद्र शेखर शर्मा, एडवोकेट नितिन शर्मा, करनैल सिंह, धर्मवीर बोबी, एडवोकेट पियूष मनचंदा, अश्विनी तुली, कुमार गौरव महाजन, अमन वालिया, सर्बंजीत बंटी, धर्मवीर सोना, विशविंदर चड्‌डा, कपिल हनी, सुखविंदर जिम्मी, दिनेश आनंद, निखिल पुरी, राजेश मन्नण, अवनीश, विशाल बहल, विकास सिद्धी, प्रेम अग्रवाल, अनिल शर्मा, कपिल धीर आदि मौजूद थे।  

No comments