राहत भरी खबर .... प्रदेश में कैमिस्ट शॉप्स व अस्पतालों को दी बड़ी राहत
- अब अस्पताल, लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर्स तथा केमिस्ट शॉप 24 घंटे खुली रह सकती हैं
इसी क्रम में वीरवार को पंजाब सरकार की तरफ से एक और आदेश जारी कर केमिस्ट शॉप व अस्पतालों को भी बड़ी राहत देने का ऐलान कर दिया है। तथा इन्हें तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।
बता दे कि राज्य में नई व्यवस्था के तहत शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाए जाने का ऐलान किया जा चुका है। तथा इसी के साथ शनिवार व रविवार को लॉक डाउन के तहत दुकानें बंद रखने के आदेश भी जारी हुए हैं। लेकिन अब केमिस्ट शॉप को इसमें राहत दी गई है। सरकार की तरफ से जारी आदेशों के तहत अस्पताल, लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर्स तथा केमिस्ट शॉप 24 घंटे खुली रह सकती हैं। तथा सप्ताह में 7 दिन काम किया जा सकता है। इससे पहले पंजाब में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दुकानों का समय शाम को 6:30 बजे तक कर दिया था। केमिस्ट शॉप को भी इसी कैटेगरी में रखा गया था लेकिन अब इस मामले में सरकार ने राहत दे दी है।














No comments