शिक्षक देश के निर्माता है उनका सम्मान सर्व प्रथम - प्रशांत सक्सेना
- कोरोना काल में भी शिक्षा के परिक्रम को टूटने नहीं दिया - कर्नल सक्सेना
- शिक्षक दिवस पर अध्यापको को किया सम्मानित
खबरनामा इंडिया (गगनदीप), कपूरथला
शिक्षक देश के निर्माता है उनका सम्मान सर्व प्रथम होना चाहिए यह शब्द सैनिक स्कूल कपूरथला के प्रधानाचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने सैनिक स्कूल परिसर में आयोजित डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन का जन्मोत्सव शिक्षक दिवस के आयोजन में कहे है। इस मौके मुख्यातिथि के तौर पर सैनिक स्कूल कपूरथला के प्रधानाचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने उपस्थित होकर कार्यक्रम के प्रारंभ में डा. राधा कृष्णन की तस्वीर के समक्ष ज्योति प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विदित हो कि इस मौके पर स्कूल के छात्रों के लिए हिंदी संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर सदन के छात्रों ने भाग लिया।
बता दें कि स्कूल के सभी विद्यार्थी अभी अपने घर पर हैं। लेकिन इंटरनेट और नई तकनीक के माध्यम से संभाषण प्रतियोगिता बेहतर ढंग से संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में स्कूल के जूनियर सदन सुभाष, लाजपत, मोती लाल, चितरंजन और टैगोर से दो-दो प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान सुभाष सदन के राहिल अहमद, दूसरे स्थान लाजपत का शाश्वत खजुरिया तथा तीसरे स्थान पर मोती लाल सदन के आर्यन भाटिया रहे।
इस मौके उपस्थित शिक्षको को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि कर्नल सक्सेना ने कहा कि भारतीय संस्कृति शिक्षा और शिक्षक की महत्ता को महत्व देती है। गुरु का महत्व हमेशा से इस देश में सर्वोपरि रहा है। आज के संभाषण में निधार्रित विषय आज के माहौल के अनुरुप था। कोरोना के तकरीबन 6 माह गुजर रहे हैं। परंतु हमने शिक्षा के परिक्रम को टूटने नहीं दिया। यह क्रम जारी भी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षकों का योगदान सराहनीय है। तकनीकी के साथ हमारे शिक्षकों का जो जुड़ाव है वह कोरोना के आगे कमजोर नहीं पड़ेगा। इस पद्धति को और भी मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारी ले. कमांडर दिलप्रीत सिंह कंग सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।













No comments