सोशल मिडिया के साइड इफेक्ट ........ सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक मेसेज भेजने वाला पुलिस ने किया काबू
- पिता की प्रेमिका के बेटे ने अलग अलग मोबाइल से किए अश्लील मैसेज, मां की शिकायत पर मामला दर्ज
- बच्ची की माँ ने व्हाट्सऐप्प और फेसबुक मैसेंजर पर किए मैसेजों के स्क्रीन शॉट के साथ की शिकायत
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के जालंधर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। शिकायतकर्ता महिला को उसकी नाबालिग बेटी के बारे में गंदे मैसेज भेजने वाला आरोपी गुड़गांव वासी है। इस बारे जब लड़की को पता चला तो वह डिप्रेशन में आ गई थी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर लिया गया और आगे की कार्रवाई भी जारी है।
जानकारी अनुसार जालंधर हाइट्स वासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 14 साल की बेटी को लेकर गुड़गांव के सेक्टर 47 वासी हार्दिक अरोड़ा अश्लील मैसेज भेजता था। और व्हाट्सऐप्प पर कई अश्लील वीडियो भी भेजे। यह गंदे मैसेज बेटी ने पढ़ने के बाद वह घबरा गई और बाहर निकलना बंद कर दिया। उन्होंने बेटी की काउंसलिंग करवाई तो हालत में थोड़ा सुधार आया। इसके बावजूद आरोपी के मैसेज भेजने का क्रम जारी रहा। महिला ने यह भी बताया कि उसके पति के आरोपी की मां के साथ गलत संबंध थे। जिसकी वजह से वह हम मां-बेटी को परेशान कर रहा था। महिला ने पुलिस को व्हाट्सऐप्प और फेसबुक मैसेंजर पर किए मैसेजों के स्क्रीन शॉट भी शिकायत के साथ दिए है।
महिला की शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने आरोपी हार्दिक अरोड़ा के मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप्प और फेसबुक की डिटेल निकलवाई। जिस नंबर का इस्तेमाल हार्दिक ने किया वह उसकी मां के नाम पर था और फेसबुक अकाउंट की डिटेल में लगे नंबर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर की रेखा और सेंट्रल दिल्ली की पूजा के नाम पर है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी हार्दिक अरोड़ा पर मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जाँच जारी है।













No comments