ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में इंडिया गेट के नजदीक ट्रैक्टर को लगाई गई आग, पंजाब यूथ कांग्रेस के 5 युवक हिरासत में

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली  

दिल्ली के हाई सिक्योरिटी जोन के अंतर्गत आने वाले इंडिया गेट के नजदीक सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर को आग लगाने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। जो सभी पंजाब के रहने वाले हैं और कृषि बिल के विरोध में इण्डिया गेट के नजदीक रोष प्रदर्शन दौरान ट्रेक्टर को आग लगाई थी। फ़िलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों का नाम मनजोत सिंह, रमनदीप सिंह सिंधू, राहुल, साहिब और सुमित बताया जा रहा है। इस वीडियो को पंजाब कांग्रेस यूथ के पेज पर भी लाइव दिखाया गया था। जिसके बाद से आशंका जताई जा रही है कि सभी आरोपी कांग्रेस के कार्यकर्ता है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी य़ुवक खुद को पंजाब यूथ कांग्रेस के नेता बता रहे हैं।

पुलिस अधिकारी के अनुसार पांचों युवको के अलावा एक इनोवा कार को भी पुलिस ने जब्त किया है। बताने योग्य है कि सुबह सवा 7 से साढ़े 7 के बीच करीब 15 से 20 संख्या में कुछ लोग किसान बिल के विरोध में इंडिया गेट के पास एकत्रित हुए.थे। वह अपने साथ एक पुराना ट्रैक्टर लेकर आए थे। टाटा 407 से उन्होंने ट्रैक्टर को नीचे उतारा और उसे आग के हवाले कर दिया। किसान कानून के विरोध में इन लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। युवक अपने साथ शहीद भगत सिंह की तस्वीर लेकर भी आए थे।

No comments