कृषि विधेयकों के खिलाफ रोष ...... बरनाला में रेलवे ट्रैक पर किसानो ने टेंट लगाया, अमृतसर में भी रेल ट्रेक जाम, 14 ट्रेनें रद्द
- केंद्र सरकार से खफा किसान आज ही प्रदेश के कई हिस्सों में रेलवे ट्रैक पर जमे, अब होगी आर-पार की लड़ाई
- अमृतसर से चलने वाली14 स्पेशल ट्रेनों को 26 सितंबर रात 12 बजे तक किया रद्द
खबरनामा इंडिया माझा इंचार्ज, पंजाब
मोदी सरकार द्वारा पास किये कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों का रोष कम की बजाए दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी के चलते पहले से किए गए आह्वान दौरान वीरवार को पंजाब में कई क्षेत्रों में किसानों ने सड़क और रेल यातायात अवरुद्ध कर दिया। वहीँ बरनाला में तो रेलवे ट्रैक पर ही किसानो ने टेंट लगा दिया है।ओर दूसरी तरफ रेलवे विभाग ने किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा एहतियातन अमृतसर से चलने वाली सभी 14 स्पेशल ट्रेनों को वीरवार सुबह 6 बजे से 26 सितंबर रात 12 बजे तक रद्द करने के आदेश भी जारी किए हैं।
बरनाला से संवाददाता के अनुसार बरनाला में किसान सुबह ही सड़कों पर उतर आए। और दुकानें बंद करने की गुजारिश की। कांग्रेस, अकाली दल, आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न संगठन किसानों के समर्थन में आए हुए है। इसके बाद किसानों ने रेलवे ट्रैक पर टेंट लगा दिया और धरने पर बैठ गए। दूसरी तरफ नाभा में भी किसान रेलवे ओवरब्रिज के नीचे भारतीय किसान यूनियन के नेत्रत्व में धरने पर डट गए।
वहीँ शिरोमणि अकाली दल ने 25 सितंबर को छह जगह चक्का जाम करेगा। विधायक पवन टीनू ने सभी अकाली नेताओं से धरने में शामिल होने की अपील की है। लुधियाना के मुल्लापुर दाखां में शिअद विधायक विधायक मनप्रीत सिंह अयाली के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। जालंधर के करतारपुर में कलाकारों ने प्रदर्शन किया। सिख तालमेल कमेटी ने भी किसानों के हक में हाज़री लगाई है।
फ़िरोज़पुर के डीआरएम के आदेश अनुसार अमृतसर से चलने वाली 14 ट्रेनें रद्द की गई है। जिनमे अमृतसर से मुंबई सेंट्रल, कोलकाता, न्यू जलपाईगुड़ी, नांदेड़ साहिब, हरिद्वार, बांद्रा टर्मिनल, जयनगर, नई दिल्ली, डिब्रूगढ़, धनबाद, क्लोन ट्रेनों में अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी, जयनगर और बांद्रा टर्मिनल शामिल हैं। अगर किसानों का आंदोलन दो दिन से बढ़ता है तो ट्रेनों को रद्द करने का क्रम भी बढ़ाया जा सकता है। वहीं मालगाड़ियों का संचालन आंदोलन की स्थिति को देखते हुए किया जाएगा।










No comments