ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News .... बॉलीवुड को एक और झटका ---- शोले के सूरमा भोपाली कॉमेडी कलाकार जगदीप का निधन

- जावेद ने 2018 में एक वीडियो ट्वीट किया था, आओ हंसते- हंसते और जाओ हंसते- हंसते 

- अपनी कॉमेडी के लिए जगदीप थे मशहूर, 400 से अधिक फिल्मों में निभाया किरदार काम 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मुंबई  

80 दशक की मशहूर फिल्म शोले में सूरमा भोपाली की भूमिका निभाने वाले कॉमेडी कलाकार जगदीप का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। और वह 29 मार्च 1939 को जन्मे थे। वह जावेद जाफरी के पिता थे। शोले में निभाए गए सूरमा भोपाली के किरदार ने उन्हें बॉलीवुड में बुलंदिओ तक पहुँच दिया था।  
इस किरदार के नाम पर 1988 में सूरमा भोपाली फिल्म भी बनी जिसमे मुख्य भूमिका जगदीप ने ही निभाई। इसके अलावा ब्रह्मचारी, नागिन और अंदाज अपना-अपना जैसी फिल्मों में उनकी कॉमेडी को काफी पसंद किया गया। जगदीप ने 1951 से अफसाना फिल्म से डेब्यू किया था। इसमें वे चाइल्ड एक्टर थे। इसके बाद उन्होंने दो बीघा जमीन में कॉमेडी रोल निभाया था। उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

- बेटे जावेद का ट्वीट किया वीडियो वायरल हो रहा है 
सूरमा भोपाली यानि जगदीप की मौत के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियों में उन्होंने अपना सूरमा भोपाली वाला डायलॉग बोला है। यह वीडियो 29 मार्च 2018 का है। इसे उनके बेटे जावेद जाफरी ने ट्वीट किया था। इसमें जगदीप ने कहा था- आओ हंसते-हंसते और जाओ हंसते-हंसते। हमारा नाम भी सूरमा भोपाली ऐसे नहीं है......... 


No comments