शर्मशार करने वाली घटना -- ब्लैक मेल करने में नाकम हुआ तो पूर्व प्रेमिका के कपड़े फाड़ मोहल्ले में दौड़ाया
- अमृतसर में एक महिला ने शादी से पहले के संबंधों की वीडियो को प्रेमी से डिलीट करवाना चाहा तो प्रेमी ने की मारपीट
- मां के साथ पूर्व प्रेमी के घर गई महिला और माँ को अलग कमरे में बंद कर आरोपी ने दो साथियों सहित शारीरिक संबंध बनाने की भी कोशिश
पंजाब के अमृतसर से एक महिला को उसके पूर्व प्रेमी द्वारा मार-पीट कर उसके कपड़े फाड़ मोहल्ले में दौड़ाने की खबर है। हालाँकि पीड़ित महिला के आरोपी व्यक्ति के साथ शादी से पहले शारीरिक संबंधा थे। उसी दौरान शारीरिक संबंधों के बनाये वीडियो को लकेर आरोपी अमूमन महिला पर दबाव बनाकर ब्लैक मेल करता था। जानकारी अनुसार बीते दिनों पीड़ित महिला अपनी मां के साथ अपने आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करवाने पूर्व प्रेमी के घर गई तो आरोपी ने अपने दो साथिओ सहित महिला की मां से मार-पीट कर उसे एक अलग कमरे में बंद कर दिया और महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश भी की। महिला द्वारा विरोध जताने पर बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े फाड़कर मोहल्ले में अर्धनग्न अवस्था में दौड़ा दिया। मोहल्ले के लोगों ने पीड़ित मां-बेटी की चीख पुकार सुन उनको अस्पताल पहुंचाया। वहीँ दूसरी तरफ संबंधित पुलिस पर भी कारवाही करने की बजाय समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लग रहा है।
शिकायतकर्ता पीड़ित महिला का बयान है कि वह एक बच्ची की मां है और करीब 4 वर्ष पहले तक उसके एक युवक से संबंध थे। आरोपी युवक ने उस दौरान उसके शारीरिक संबंध बनाते हुए कुछ वीडियो भी बना लिए थे। जिसके दम पर दबाव बनाते हुए वह विभिन्न स्थानों पर बुलाकर उसका यौन शोषण किया करता था। आरोपी युवक की शादी हो चुकी है।
विवादित वीडियो को डिलीट करवाने की मंशा से सोमवार को महिला अपनी मां के साथ कथित पूर्व प्रेमी के घर गई। वहां पहले ही उसके दो साथी भी मौजूद थे। उन्होंने मां-बेटी को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। और युवक ने फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो उसके दोनों साथियों ने अपने मोबाइल से उसका दोबारा वीडियो भी बनाया। महिला द्वारा विरोध करने पर हाथापाई के दौरान आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। और वह बिना कपड़ों के ही जान बचाते हुए घर से भाग निकली। आरोपी दोनों को पीटते हुए उनके भी पीछे भागे।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि सदर थाने में शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई की बजाय समझौते का दबाव बना रही है। पीड़िता ने अब डीजीपी दिनकर गुप्ता और अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को पत्र द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला के वकील राज बरिंदर सिंह ने बताया कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो कोर्ट का दरवाजा भी खट खटाएंगे। दूसरी तरफ थाना सदर के एएसआई गुरजीत सिंह ने महिला द्वारा लगाए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि दो दिन से पीड़ित पक्ष को बुलाया जा रहा है लेकिन वह नहीं आ रहे।

No comments