ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई ---- बहु ने अपनी बहन और उसके प्रेमी के साथ मिलकर की ससुर की हत्या, दो आरोपी हिरासत में

- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपिओ की हुई पहचान, लूट के पेसो का तीनो ने करना था बटवारा  
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। फगवाड़ा, कपूरथला 

 फगवाड़ा के रणजीत नगर में इंगलैंड से लौटे बुजर्ग की हत्या मामले को जिला पुलिस ने 24 घंटे से पहले ही सुलझा लिया है। पुलिस का दावा है कि कत्ल की साजिश बुजर्ग की बहू की बहन ने उसकी सहमति से रची तथा अपने आशिक के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। और पुलिस ने आरोपी दोनो बहनों को हिरासत में ले लिया है। परन्तु हत्या को अंजाम देने वाले बहन का आशिक अभी पुलिस की पहुँच से बाहर है। जिसकी तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी क्र रही है। उक्त व्यक्ति की सीसीटीवी में फुटेज भी देखि गई है।

हत्या मामले का खुलासा करते फगवाड़ा के डीएसपी परमजीत सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 7 जुलाई को पुलिस को दिए ब्यान में मृतक हंसराज (65वर्ष) के बेटे कमलदीप ने बताया कि उसका छोटा भाई अमनदीप जो अपने परिवार समेत कोठी में ही अपने परिवार के साथ रहता था। उसने बताया कि उसकी माता दलबीर कौर उसके पिता हंसराज के साथ अलग रहती थी। उसने बताया कि माता दलबीर कौर बीमार होने के कारण एक निजी अस्पताल में दाखिल है। उसका भाई अमनदीप रात को लेट अस्पताल से घर आया तथा वो रात को वहीं रुक गया। सोमवार सुबह लगभग साढे 5 बजे जब वह घर आया तो देखा कि उसके पिता की लाश बैड पर पड़ी थी तथा अलमारी का लाकर टूटा था। अलमारी में 7/8 लाख रुपए ,पिता की पहली हुई सोने की अंगुठी तथा एक मोबाईल भी गायब था।

डीएसपी परमजीत सिंह ने बताया कि मामलो को गंभीरता से लेते हुए एसपी मनविंदर सिंह ने सिटी पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। सिटी थाना प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ व पुलिस पार्टी ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पुछताछ की तो पहले तो मृतक की बहू कमलेश रानी पत्नी अमनदीप नहीं मानी, पर जल्दी ही उसने बताया कि उसकी तथा उसकी बहन सुदेश पत्नी सुखविंदर वासी चूहड़वाल के घर के हालात अच्छे नही थे। तथा उसको अपने ससुर के पास सात आठ लाख रुपए जो जमीन बेचने के बाद बचे थे पड़े होने का पता था। उसने अपनी बहन के साथ साजिश तैयार करते हुए अपने आशिक जसबीर सिंह उर्फ नैहटा पुत्र अवतार सिंह वासी मूसापूर थाना पतारा हाल वासी उच्चा बोहानी को पैसो को लालच देकर अपनी साजिश में शामिल कर लिया। उसकी सास के बीमार होने पर घर में कोई न होने के कारण उन्होंने वारदात का दिन चुना। वारदात के दिन तीनो आरोपी आपस में फोन से संर्पक में थे। जब कमलेश का पति अमनदीप थका हारा आकर सो गया तो उसने सुदेश को तथा सुदेश ने जसवीर को बता दिया। जिस पर जसवीर जो मौके के तलाश में था कमलेश की सहायता से घर में घुस आया।

पुलिस ने यह भी बताया कि वारदात से पहले वो मोहल्ला में घूमता सीसीटीवी में नजर आता है। घर में घुस कर उसने कमलेश की सहायता से हंस राज का राड तथा किरच से कत्ल कर दिया तथा पैसा,सोने की अंगुठी तथा मोबाईल लेकर फरार हो गया। तीनों ने पैसे बाद में आपस में बांटने थे। 
डीएसपी ने बताया कि कमलेश उसकी बहन सुदेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की सीसीटीवी में फुटेज तथा उसका पहले कई बार घर में आना तथा दरवाजे पर कोई फोर्स एंटरी न होना इन सब बातों ने कत्ल को खुलासा करने में अहम रोल निभाया। 

परिवारिक सुत्रों मुताबिक अमनदीप के परिवार तथा उसके पिता के बीच संबंध ठीक नही थे। उनकी देखभाल कोठी से बाहर तथा पास ही रहने वाले उसका छोटा भाई कमलदीप ही करता था तथा रोटी पानी भी वहीं देता था। सिटी थाना प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि जसवीर की गिरफ्तारी के बाद ओर खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस ने मामले में धारा 34 तथा 120बी की बढ़ौतरी कर दी है,पहले मामला भदस की धारा 460 के तहत दर्ज किया गया था।



No comments