सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में प्रीता लेसन स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
- 53 सालों की परम्परा को बनाए रखते हुए स्कूल के छात्रों ने बढ़िया अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया
- पारस शर्मा ने 90% अंक लेकर स्कूल का किया नाम रोशन - डोली ढींडसा
खबरनामा इंडिया। कपूरथला
सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा के घोषित किए गए नतीजों में प्रीता ली लैसन स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और सभी का नतीजा बेहद शानदार रहा है।
इस बात की जानकारी देते हुए स्कूल की डायरेक्टर मैडम डौली ढींडसा ने कहा कि पिछले 53 सालों की परम्परा को बनाए रखते हुए स्कूल के छात्रों ने बढ़िया अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया कि स्कूल के छात्र पारस शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। हर्षिता ने 88 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पविका, सौरभ शर्मा तथा यतरार्थ गर्ग ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल डायरेक्टर डौली ने बढ़िया अंक लेने वाले सभी विद्यार्थियों को मुबारकबाद दी है।
उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल में विषयों के आधार पर अधिक अंक लेने वालो में पविका ने इंग्लिश विषय में सबसे अधिक अंक हासिल किए है। जबकि पारस शर्मा ने हिंदी तथा साइंस विषय में, यतरार्थ गर्ग ने मैथ, हर्षिता ने सोशल साइंस तथा पंजाबी में तथा सौरभ शर्मा ने इंर्फोमेशन टेक्नालॉजी में अधिक अंक हासिल किए है। स्कूल प्रबंधक कमेटी, प्रिंसीपल एवं अध्यापकों ने इस शानदान उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों और उनको अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।













No comments