जालंधर में कोरोना का आज फिर धमाका, 1000 के पार हुआ आंकड़ा
- आज जालंधर में फिर 71 नए पोसिटिव केस
खबरनामा इंडिया संवाददाता, जालंधर, पंजाब
पंजाब में कोरोना के लगतार बढ़ते कहर में वैसे तो कोरोना के पेशेंट सभी जिलों में है लेकिन प्रदेश के तीन जिले अमृतसर, जालंधर व लुधियाना अधिक कोरोना प्रभावित है। पंजाब में कोरोना संकट में शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब कोरोना के नए केस न आये हो। बुधवार को भी जालंधर में फिर 71 नए पोसिटिव केस आये है। और जालंधर में कोरोना पेशेंट की संख्या बढ़ कर 1013 हो गई है। जालंधर में एक जज को रिपोर्ट पोसिटिव आने के बाद कोर्ट कॉम्प्लेक्स में भी हड़कंप का माहौल है और सूत्रों की माने तो संबंधित स्टाफ को भी 14 दिन के लिए होम कुऑरटाइन होने के आदेश दे दिए है।
उधर, पंजाब के अन्य क्षेत्रों में देखा जाये तो मंगलवार को छह और कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत होने से प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 175 हो गया है। सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, संगरूर, मोहाली, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब जिलों में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।
वहीँ लुधियाना में एडीसी अमरजीत सिंह बेस, एसडीएम खन्ना सन्दीप सिंह समेत 78 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। एडीसी बैंस दयानद अस्पताल में भर्ती हैं।














No comments