पंजाब के मंत्रिमंडल में भरी उलटफेर की प्रबल सम्भावना, नवजोत सिद्धू का कद बढ़ने के भी आसार बन सकते है डिप्टी सीएम
- मंत्री चन्नी के तल्ख़ तेवरों के कारण हो सकता है सख्त एक्शन
- पूर्व बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की संभावना
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़े फेरबदल होने की खबर मिल रही हैं। सूत्रों की माने तो काफी लंबे समय से पार्टी में मौन बैठे नवजोत सिंह सिद्धू के फिर से मंत्रिमंडल में आने के आसार दिख रहे है। और अगर उनको मंत्रिमण्डल में स्थान दिया गया तो उनका कद भी बढ़ेगा। सूत्रों के अनुसार सिद्धू को डिप्टी सीएम के पद से नवाजा जा सकता है। वही मंत्रिमंडल में और भी तब्दीली होने की सुचना के चलते चन्नी के तीखे तेवर के कारण उन्हें मंत्रिमंडल से हाथ धोना पड़ सकता है। सूत्र बताते हैं कि मंत्रिमंडल से अगर चन्नी की छुट्टी होती है तो उनके स्थान पर पूर्व बिजली मंत्री और कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की प्रबल संभावना है। लेकिन सूत्र यह भी बताते है कि राणा को पुराने मामलो में क्लीन चिट न मिलना आड़े आ सकता है।










No comments