कपूरथला में एक ही परिवार पर कोरोना का कहर टूटा
- मोहब्बत नगर के एक परिवार के 5 नए पॉजिटिव
- उसी परिवार में पहले पॉजिटिव हुई महिला की हुई मौत
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
प्रदेश में करुणा के कहर के चलते कपूरथला के एक परिवार पर शुक्रवार को कोरोना का कहर टूटा है। मोहब्बत नगर क्षेत्र के एक परिवार की महिला जो पहले पोसिटिव थी उसकी मौत हो गई है और शुक्रवार को उसके परिवार के 5 नए सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इन सभी को जालंधर के आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अफसर डॉ संदीप धवन और आईडीएसपी इंचार्ज राजीव भगत से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आई रिपोर्ट्स के मुताबिक कपूरथला के 5 सैंपल की रिपोर्ट पोसिटिव आई है जो कि मोहब्बत नगर के एक ही परिवार के सदस्य हैं उन्होंने यह भी बताया कि उक्त परिवार के एक महिला सारिका जो कि पीजीआई में दाखिल थी उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसकी आज शुक्रवार को देर शाम मौत हो गई है। उक्त महिला के संपर्क की जांच के तहत उसके परिवार के सभी सदस्यों के टेस्ट लेकर सैंपल जाँच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है बाकी सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है।











No comments