ब्रेकिंग न्यूज़

जालंधर में कोरोना ब्लास्ट, एक साथ आए 79 नए पॉजिटिव

 - पुलिस विभाग के कई कर्मी होम कोरेन्टीन किये
खबर नामा इंडिया। (विशाल) जालंधर
पिछले कई दिनों से जालंधर जिले में कोरोना के नए पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके कारण जालंधर में कोरोना का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। और इस आलम में जालंधर की जनता में दहशत का माहौल बना हुआ है।  शुक्रवार का दिन भी जालंधर के लिए काफी बुरा साबित हुआ। और एक ही दिन में 79 पोसिटिव केस आये है। इस बात की पुष्टौ करते हुए आईडीएसपी इंचार्ज शोभना बंसल ने बताया कि पहले आये पोसिटिव केसो की ट्रेवल हिस्ट्री की जाँच के दौरान लिए गए संपलो में कई क्षेत्रों के लोग पोस्टिव आये है। 
जालंधर में एक साथ 79 नए केस सामने आए हैं। इनमें अधिकतर पंजाब पुलिस के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ी तादाद में कर्मचारी पॉजिटिव आने की रिपोर्ट है। वही सूत्र यह भी बताते हैं कि जालंधर की एक थाना डिवीजन के सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया। इसके साथी पुलिस कंट्रोल रूम में भी एक पॉजिटिव पेशेंट की सूचना है।
इससे पहले, मंगलवार को जालंधर में 32 केस आने के बाद बुधवार को भी पांच बच्चों सहित 31 लोग संक्रमित पाए जाने से लोगों में दहशत बढऩे लगी है। इनमें से आठ मरीज दुबई से आए हैं। यही नहीं, एक बार फिर से यह घनी आबादी वाले इलाकों में फैलने लगा है।
बुधवार को घनी आबादी वाले महेंद्रू मोहल्ला व गोपाल नगर हॉट स्पॉट बनकर सामने आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण कितनी तैजी से फैल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है दस दिन में ही इसने 113 लोगों को कोरोना शिकार बनाया है। इसके साथ ही जिले में इनकी कुल संख्या 413 तक पहुंच गई।

No comments