फेसबुक पर लाइव होकर ब्यास दरिया में छलांग लगाने वाला अमृतसर का व्यापारी पुलिस ने जिंदा पकड़ा
- भेष बदल कर घूम रहा था तरनतारन क्षेत्र में, लोगो ने पहचान लिया
- पुलिस को गुमराह करने के कारण पुलिस ने व्यापारी पर किया मामला दर्ज
खबरनामा इंडिया । कपूरथला, पंजाब
फेसबुक पर लाइव होकर 'आत्महत्या' करने वाला अमृतसर का कपड़ा व्यापारी तरनतारन पुलिस नहीं जीवित पकड़ लिया है। जिसके बाद तरनतारन पुलिस द्वारा उक्त व्यापारी को ढिलवां पुलिस को सौंप दिया गया। दिलवा पुलिस ने व्यापारी पर पुलिस को गुमराह करने के आरोप में धारा 309 511 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मामला पंजाब के कपूरथला का है। अमृतसर के एक व्यापारी द्वारा ब्यास दरिया के नजदीक खड़े होकर झूठी खुदकुशी का वीडियो अपलोड दी थी। और फिर उसकी पत्नी के बयानों के आधार पर भेलवा पुलिस में कुछ लोगों पर मामला भी दर्ज किया था। उक्त मामले में व्यापारी ने शातिराना तरीके से पहले अपने केश खुद काटकर हुलिया बदला और फिर कार लेकर तरनतारन क्षेत्र में घूम रहा था। जहां सर्विस स्टेशन वालों ने उसे पहचान लिया और पकड़कर तरनतारन बस स्टैंड पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद उसकी सारी कहानी का पर्दाफाश हो गया। थाना ढिलवां पुलिस ने पहले दर्ज केस को रद्द कर दिया है और झूठी खुदकुशी की कहानी रचने पर व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कई अन्य धाराएं लगाने के लिए डीए लीगल को लिखित तौर पर भेज दिया गया है।
थाना ढिलवां के एसएचओ एसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि 9 जून को ब्यास नदी पर फेसबुक लाइव होकर खुदकुशी का वीडियो वायरल करने वाले अमृतसर के कपड़ा व्यापारी मनजीत सिंह खालसा ने अपनी मौत की झूठी कहानी रची थी। जिसके खिलाफ धारा 302 511 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।











No comments