ब्रेकिंग न्यूज़

सिविल अस्पताल कपूरथला में नर्स के साथ मरीज के परिजनों की गई बदसलूकी से पूरा स्टाफ धरने पर बैठ गया कई घंटे प्रभावित हुआ काम

- मरीज के परिजनों का आरोप स्टाफ की लापरवाही से बच्चे की हुई मौत
- अस्पताल के स्टॉप की मांग बदसलूकी करने वाले मरीज के परिजनों पर हो कारवाही 
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
फोटो - बबलू
सिविल अस्पताल कपूरथला के गायनी वार्ड में वीरवार देर रात एक महिला मरीज डिलीवरी के लिए पहुंची । डिलीवरी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत के बाद मरीज के परिजनों द्वारा हॉस्पिटल के स्टाफ तथा डॉक्टर के साथ हाथों पाई व बदसलूकी की जाने की बात सामने आ गई है।  इस घटना से रोष में आए सिविल के सारे स्टाफ ने शुक्रवार सुबह काम बंद कर एसएमओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और बदसलूकी करने वाले लोगो पर कार्यवाही की मांग की। दूसरी तरफ महिला मरीज के परिजनों का आरोप है कि उनका मरीज कई घंटे तक कुर्सियों पर ही तड़पता रहा किसी ने कोई इलाज नहीं किया है। और सिविल अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण उनके बच्चे की मौत हुई है।
 वही गायनी डॉक्टर सुखविंदर कौर ने बताया कि महिला मरीज की हिस्ट्री के अनुसार वह कुछ दिन पहले महाराष्ट्र से आई है और कई अन्य डॉक्टरों को भी उसने चेकअप करवाया है सिविल अस्पताल में पहुंचने पर तुरंत उनको सभी जरूरी सुविधाएं टेंपरेरी गायनी वार्ड में नॉर्मल डिलीवरी करवाते हुए पूरा इलाज किया गया।  डिलीवरी के बाद बच्चे का तालू और जीभ पूरी तरह से डेवलप ना होने के कारण बच्चों के डॉक्टर को भी तुरंत बुलाया गया।
सिविल अस्पताल के स्टाफ व डॉक्टरों द्वारा धरना प्रदर्शन के बाद लिखित शिकायत पुलिस प्रशासन को दी गई मौके पर पहुंचे डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह ने टीम सहित मामले की जांच शुरू कर दी है फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

No comments