कपूरथला जिला प्रशासन ने रेस्टोरेंट्स व खाने-पीने की दुकानों के समय में फिर की तब्दीली
- अब रात 8:30 बजे तक खुले रहेंगे लेकिन सिर्फ पैकिंग कर ही सम्मान दिया जा सकता है
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
प्रदेश में को,रोना कहर के चलते जनता को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कपूरथला जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक बार फिर दुकानें खुलने के समय में तब्दीली की है। डीसी कपूरथला दीप्ति उप्पल द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आदेशों में जनता को राहत देते हुए खाने पीने की दुकानें, रेस्टोरेंट, ढाबा व अन्य इस कैटेगरी की दुकानों के समय में तब्दीली करते हुए अब रात 8:30 बजे तक खुली रहने की छूट दे दी गई है। जबकि पिछले आदेशों में यह दुकाने शाम 7:00 बजे तक खुलने की इजाजत थी।
शुक्रवार को जारी आदेश में जहां कोविड-19 के नियमों की पालना करने के आदेश भी है वही इन दुकानों को यह आदेश भी दिए गए हैं कि वह सिर्फ टेकअवे या पैकिंग कर ही सम्मान दे सकते हैं।











No comments