- जालंधर में पोसिटिव केस अधिक मिलने से शहर के चार क्षेत्रों को डीसी ने किया माइक्रो कैंटोनमेंट घोषित
- सिविल, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीमें सभी कंटोनमैंट जोनों में गतिविधियों पर रखेंगी निगरानी - डीसी थोरी
खबर नामा इंडिया। जालंधर (विशाल शौरी )
जालंधर में कोरोना वायरस ख़िलाफ़ डिप्टी कमिशनर जालंधर घनश्याम थोरी ने शनिवार को चार क्षेत्रों को कोरोना वायरस के अधिक मामले सामने आने पर सील करने के आदेश दिए है।
जिला प्रशासन ने महेन्दरू मोहल्ला, टीचर कालोनी, गोपाल नगर और फ्रैंडस कालोनी नज़दीक मकसूदां को माईक्रो कंटेनमैंट जोन घोषित किया है। डिप्टी कमिशनर जालन्धर घनश्याम थोरी ने बताया कि इन चार क्षेत्रों को स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल अनुसार पूरी तरह सील किया जायेगा और रिपोर्ट मिलने के बाद ही माईक्रो कंटेनमैंट जोनों की सूची में संशोधन किया जाएगा।
डीसी थोरी ने बताया कि प्रभावशाली ढंग से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उपमंडल मैजिस्ट्रेटों की तरफ से सबंधित सहायक कमिशनर पुलिस और सीनियर मैडीकल अधिकारियों से सांझी मीटिंग के बाद माईक्रो और कंटेनमैंट जोन घोषित किए गए है।
उन्होनें कहा कि कोविड -19 महामारी का मुकाबला करने के लिए इन जोन को सख़्ती से रखा जायेगा। डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि कंटेनमैंट जोन की घोषणा के बाद इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर -घर जा कर सर्वे करेगी।
डिप्टी कमिशनर ने बताया कि सिविल, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की सांझी टीमों की तरफ से इन कंटोनमैंट जोनों में गतिविधियों पर निगरानी की जायेगी। जिला प्रशासन को यह भी कहा कि इन क्षेत्रों में लोगों को कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस और अन्य नियमो की पालना के प्रति जागरूक करने के लिए गतिविधियां जरूर करवाई जाएँ।










No comments