जालंधर में शनिवार को 45 नए पॉजिटिव केस, सर्वहितकारी स्कूल किया सील
- जालंधर से एक अच्छी खबर यह भी है कि शनिवार को 550 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव
खबरनामा इंडिया। (विशाल शोरी) जालंधर
पंजाब के जालंधर में कोरोना ने कई दिनों से कहर बरपाया हुआ है। शनिवार को भी जालंधर में एक साथ 45 कोरोना पोसिटिव की रिपोर्ट आई है। यह सभी मरीज पहले से कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क से हैं। इस आईडीएसपी विभाग की इंचार्ज शोभना बांसल ने बताया कि अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 539 हो गई है।
बताने योग्य है कि कोरोना महामारी ने अपना कहर 5 से 6 साल के बच्चों पर भी बरपाया है। यह मरीज शहर के अंदरुनी और बाहरी इलाकों से हैं। बता दें कि शुक्रवार को जालंधर में एक साथ कोरोना के 79 केस आए थे। और शनिवार को 45 केस आये है। दूसरी तरफ जालंधर शहर से एक अच्छी खबर यह है कि शनिवार को 550 के करीब लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है
शहर में एक साथ आये कोरोना के 45 केसों में 25 पुलिस कर्मी, 11 बाहरी मजदूर, 6 मरीज ट्रैवल हिस्ट्री वाले, 2 मरीज पुराने पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क से हैं और एक नया केस है। कोरोनावायरस के प्रभाव को रोकने के लिए सर्वहितकारी स्कूल (सूर्य एनक्लेव) को भी सील किया गया और टीचर्स कॉलोनी (गोपाल नगर) की भी कुछ गलियां सील की गई हैं।
गौर हो की पहले थाना डिवीज़न 5 तैनात एक एएसआई की रिपोर्ट पोसेटिव आई थी और फिर एक एएसआई की रिपोर्ट पोसिटिव है।










No comments