ब्रेकिंग न्यूज़

धान के सीजन में किसानों को होगी निर्विघ्न बिजली आपूर्ति - नवतेज सिंह चीमा

- बिजली घर उच्चा में दो नए फीडर किए जनता को समर्पित
- क्षेत्र में वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या का होगा समाधान
खबरनामा इंडिया संवाददाता , सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सूबे के लोगों को बेहतरीन बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और धान के इस सीजन दौरान किसानों को निर्विघ्न बिजली आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी। यह दावा विधायक सुल्तानपुर लोधी नवतेज सिंह चीमा ने बिजली घर उच्चा में दो नए फीडर जनसमर्पित करने के दौरान किया। 
चीमा ने कहा कि इस मकसद के लिए जहां बहुत से नये बिजली ग्रिड बनाए गए हैं, वहीं बिजली आपूर्ति बुनियादी ढांचे को भी सुधारा गया है। उन्होंने कहा कि देसल और शाहदौला के इन नए फीडरों से बाकी फीडरों पर से बोझ घटेगा और इलाके में वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या का मुकम्मल हल होगा। उन्होंने कहा कि समूचे सुल्तानपुर लोधी हलके में अब बिजली की कोई समस्या नहीं रही। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वह घरों-खेतों में पानी और बिजली का संयम से इस्तेमाल करें। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना महामारी का ख़तरा अभी टला नहीं है, इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग, बार-बार हाथ धोने और मास्क पहनने जैसे सेहत सुरक्षा उपायों का पूरी तरह से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा करके ही हम परिवार और समाज को सुरक्षित रख सकते हैं।
पॉवरकाम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर इंद्रपाल सिंह ने पॉवरकाम की तरफ से चेयरमैन इंजी. बलदेव सिंह सरां के दिशा -निर्देशों के अंतर्गत बेहतरीन बिजली सप्लाई के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। पॉवरकाम की तरफ से धान के इस सीजन दौरान फीडरों पर से बोझ घटाने की पूरी जुगतबंदी की है और वह 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए हाजिर हैं। उन्होंने अपील की कि बिजली का ईमानदारी से इस्तेमाल किया जाए। बिजली चोरी को रोकना और समय पर बिल जमा करवाना हमारा सभी का फ़र्ज़ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि धान के सीजन दौरान किसानों को बिजली संबंधी कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। गांव उच्चा के सरपंच यादविंदर सिंह ने इलाके में बिजली समस्या का हल करने के लिए उठाए गए इन कदमों के लिए विधायक नवतेज सिंह चीमा और पॉवरकाम के आधिकारियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर पॉवरकाम के एक्सईएन इंजी.जसविंदर सिंह और एसडीओ रोशन चंद, एसएचओ फत्तूढींगा चन्नण सिंह, ब्लाक समिति सदस्य गुरविंदर पाल सिंह भुल्लर और बख्शीश सिंह बब्बू खेड़ा, बलजिंदर सिंह, सरपंच सैफलाबाद सतनाम सिंह, सरपंच बूह चरण सिंह, सरपंच मुंडी मोड़ संतोख सिंह, हरनेक सिंह घणीएके, इंद्रजीत सिंह और इलाके गणमान्य लोग मौजूद थे।



No comments