मोदी जी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए वार्ड स्तर पर तैयारियां - थापर, जोशी
खबरनामा इंडिया। संगरूर, पंजाब
संगरूर भाजपा जिला युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रधान कोमलदीप जोशी ने मलेरकोटला के भाजपा प्रधान अमन थापर के निवास स्थान पर एक विशेष बैठक की जिसमें मोदी जी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए बनाई जाने वाली रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। उनके साथ प्रदीप गर्ग, दीपक जैन दोनों जिला महासचिव भाजपा, नवदीप सिंह युवा नेता भाजपा भी उपस्थित हुए।
इस बैठक में कोमलदीप जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैलियां और मोदी जी की नीतियों को घर घर पहुंचाने के लिए वार्ड स्तर पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। और रणनीति संबंधी जानकारी दी।
इस मौके पर मंडल-1 टीम की तरफ से कोमल दीप जोशी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विनीत वोहरा, भाजपा के सीनियर युवा नेता जितेश जैन, जिम्मी और जिम्मी शर्मा (हैरी) विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
No comments