ब्रेकिंग न्यूज़

- अकाली-भाजपा के नेताओं ने कपूरथला का जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स घेरा, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

- पंजाब सरकार की नीतिओ के खिलाफ किया प्रदर्शन
- सरकार द्वारा दिखाए जा रहे 5600 करोड़ के घाटे और अन्य घोटालो की उच्च स्तरीय जाँच की मांग 
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला पंजाब
अकाली-भाजपा नेताओं ने वीरवार सुबह से ही जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और डीसी दीप्ती उप्पल को एक ज्ञापन भी  सौंपा। अकाली-भाजपा नेताओं ने बताया कि पुरे प्रदेश में शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल के निर्देशों पर जिला स्तर पर दिए धरने की कड़ी में सरकार की नीतिओ के खिलाफ कपूरथला में भी प्रदर्शन किया गया। इन नेताओ ने मांग की है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालो और सरकार द्वारा दिखाए गए 5600 करोड़ रुपए आर्थिक घाटे की जाँच उच्च स्तरीय जाँच करवाकर उचित कारवाही की जाये। वही राशन घोटाले की भी सीबीआई से जाँच करवाई जाये।

कपूरथला जिले के शिअद नेता परमजीत सिंह ने बताया कि सभी अकाली भाजपा नेताओ का आरोप है कि प्रदेश में सरकार ने सत्ता में आने के बाद चुनाव के समय दौरान जनता से किये कोई भी वादे पुरे नहीं किये। सरकार द्वारा बनाये गए आर्थिक कमजोर लोगो के लिए नीले कार्डो में भी गड़बड़ी की गई है। जिसकी जाँच होनी चाहिए।  
वीरवार को सुबह अकाली-भाजपा के सभी पूर्व विधायकों बीबी उपिंदर जीत कौर, बीबी जागीर कौर और भाजपा जिला प्रधान राकेश दुग्गल, फगवाड़ा मेयर अरुण खोसला व पूर्व जिला प्रधान पुरषोतम पासी सहित अन्य नेताओं ने कपूरथला जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में प्रदर्शन किया। और तदुपरांत डीसी दीप्ती उप्पल को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें पंजाब की मौजूदा कांग्रेस की सरकार द्वारा चुनाव दौरान किए वादों को पूरा करने की मांग की गई है।
 प्रदर्शन में अकाली दल के पूर्व विधायक बीबी जागीर कौर, बीबी उपिंदर जित कौर, परमजीत सिंह पम्मा, भाजपा जिला प्रधान राकेश दुग्गल, प्रदेश भाजपा वर्किंग कमेटी सदस्य पुरषोतम पासी, फगवाड़ा मेयर अरुण खोसला, अकाली नेता जागीर सिंह वडाला, अमरबीर सिंह लाली, रंजीत सिंह खोजेवाल, कुलवंत सिंह जोसन, दलजीत सिंह बसरा, रंजीत सिंह खुराना, सुखदेव सिंह कादुपुर, दविंदर सिंह चाहल, दविंदर सिंह ढपई, इंदरजीत सिंह मनन, जग्गा जल्लोवाल, संजीव कुमार हैप्पी, बॉबी मन्सूरवाल, आकाशदीप सिंह वालिया, हरबंस सिंह वालिया, हरजिंदर सिंह खानोवाल, माँगा मन्सूरवाल, राजिंदर सिंह धंजल, अजय बबला, जरनैल सिंह डोगरवाला, जसबीर सिंह पड्डा, भाजपा मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन, युवा भाजपा मंडल प्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा, जिला उप प्रधान अशोक माहला, जिला महामंत्री जगदीश शर्मा, महामत्री अश्वनी तुली, यादविंदर पासी, जिला भजपा उप प्रधान पवन धीर, बलविंदर ठाकुर, जिला आईटी सेल कन्वीनर संदीप वालिआ सहित कई नेता मौजूद थे।

No comments