ब्रेकिंग न्यूज़...... - उद्योगपति की कोठी में घुसकर चार अज्ञात व्यक्तियों ने किया लूट का असफल प्रयास
- महिलाओं को बंघक बनाने की कोशिश , सीसीटीवी कैमरा पर स्प्रे डाल किया बन्द
पंजाब के धार्मिक शहर सुल्तानपुर लोधी के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा एसडी सभा के अध्यक्ष राकेश कुमार धीर के भाई राजेश धीर के घर में दिन दिहाड़े घुसकर चार अज्ञात व्यक्तियों ने महिलाओं को बंधक बनाकर लूटने का प्रयास किया। घर में मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर चारों अपराधी भाग खड़े हुए। उक्त घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी सरवन सिंह बल व थाना प्रभारी सरबजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए और मामले की जाँच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार शहर भारा मल मंदिर रोड पर स्थित प्रमुख उद्योगपति तथा एसडी सभा के अध्यक्ष राकेश धीर के भाई की कोठी में शाम 4 बजकर10 मिनट पर चार अज्ञात लुटेरे दाखिल हुए और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया। वहां पर उनके भाई राजेश धीर की पत्नी सोना धीर के कमरे में घुस जाते हैं और सोना धीर का गला दबाते हुए मुँह पर टेप लगाकर बंधक बनाकर लूटने का प्रयास करते हैं। परन्तु घर में अन्य मौजूद महिलाएं के शोर- मचाने पर लुटेरे वहां फरार हो जाते हैं। पुलिस को जो सीसीटीवी फूटेज हाथ लगा है, उसमें अपराधी मुंह ढककर वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहें है और तो और आसानी से भाग निकल जाने में भी सफल हो जा रहे है।
बताने योग हैं कि एक तरफ जहां सरकार मास्क पहनकर लोगों को काम पर निकलने की सलाह दे रही हैं, वहीं चोर इसकी आड़ में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं। कोरोना काल में ऐसी घटनाओं से पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है और शीघ्र ही आरोपियों की शिनाख्त करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।











No comments