जालंधर के मशहूर शेयर कारोबारी द्वारा आत्महत्या
- आत्महत्या की वजह, शेयर बाजार में घाटा मान जा रहा है
- कल दोपहर से परिवार के सम्पर्क में नहीं था। लिंक रोड स्थित ऑफिस के पंखे से लटकता शव मिला
- कल दोपहर से परिवार के सम्पर्क में नहीं था। लिंक रोड स्थित ऑफिस के पंखे से लटकता शव मिला
खबरनामा इंडिया। विशाल, जालंधर
जालंधर शहर के एक मशहूर शेयर कारोबारी द्वारा आत्महत्या करने का समाचार है। कारोबारी का शव उसी के ऑफिस के पंखे से लटका हुआ मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जालंधर के एक इनकम टैक्स वकील के भाई मनोज सरना जो कि शेयर का कारोबार करता है की मृत्यु हो गई है एसीपी मॉडल टाउन हरिंदर सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि शेयर कारोबारी मनोज का शव उसके लिंक रोड स्थित दफ्तर से मिला है और उनके मुताबिक मनोज ने फंदा लगाकर जान दी है। यह भी मालूम हुआ है कि मनोज कल दोपहर बाद से परिवार वालों के संपर्क में नहीं था शाम के समय जब परिजन ढूंढते हुए लिंक रोड स्थित उसके पुराने जब तक पहुंचे तो उसका शव पंखे से लटक रहा था।
एसीपी हरिंदर सिंह के अनुसार घटना स्थल से कोई सुसाइड नॉट नहीं मिला है। वैसे आत्महत्या की वजह शेयर मार्किट में घाटे के कारण मानी जा रही है।
थाना डिवीज़न 6 थाना में फिलहाल परिजनों के बयानों के बाद सीपीआरसी की धारा 174 के अधीन कार्यवाही कर दी है।










No comments