ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में 24 घंटे मुफ्त बिजली सप्लाई को एग्रीकल्चर सप्लाई में तब्दील करने को लेकर किसान और पावर कॉम आमने-सामने

- पुलिस की मौजूदगी में किसानों के आग्रह के बाद विभाग ने कुछ दिन की मोहलत दी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के गांव बरिंदपुर में शुक्रवार सुबह खेतों की मोटरो को जाने वाली मुफ्त सप्लाई को बदलने के लिए गए पावर कॉम के कर्मियों और किसानों में छुटपुट बहस हुई। लेकिन विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश और मौजूदा अधिकारियों की सूझबूझ के बाद किसानों के आग्रह पर कुछ दिन का समय दे दिया गया ताकि किसानों की फसल खराब ना हो। इस बात की पुष्टि विभाग के एसई इंदरपाल सिंह ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार पावर कॉम विभाग की तरफ से कपूरथला के 83 किसानों के मोटरो के कनेक्शन को 24 घंटे सप्लाई से एग्रीकल्चर सप्लाई (8 घंटे) में तब्दील करने के आदेश अधिकारियों को मिले है। जिसके चलते शुक्रवार को गांव बरिंद पुर मैं पुलिस प्रोटक्शन के साथ पावर कॉम के कर्मी पहुंचे तो वहां मौजूदा किसानों ने कनेक्शन बदलने का विरोध किया। किसानों का कहना था कि इस समय उनकी धान की फसल का समय चल रहा है। अगर बिजली कर्मी सप्लाई तब्दील करने के लिए खेतों में उतरेंगे तो उनकी फसल खराब होगी। लेकिन पावरकॉम अधिकारियों ने विभाग के आदेशों का ब्यौरा दिया। और 24 घंटे मुफ्त बिजली सप्लाई को 8 घंटे एग्रीकल्चरल सप्लाई में तब्दील करने के आदेश भी दिखाएं।
पावर कॉम के एसई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि किसानों के आग्रह के बाद फिलहाल बिजली सप्लाई बदलने का कार्य कुछ दिनों के लिए स्थगित दिया गया है। ताकि किसानों की फसल खराब ना हो। उन्होंने यह भी बताया कि कपूरथला में 83 मोटरों के कनेक्शन ऐसे हैं जो कि 24 घंटे मुफ्त बिजली का फायदा ले रहे हैं। जबकि विभाग के आदेश अनुसार किसानों को 8 घंटे मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के आदेश है।


No comments