तथाकथित पत्रकार का कारनामा -- पुलिस अधिकारी और महिला से मिलकर प्रॉपर्टी डीलर से 7 लाख ठगे, पंजाब पुलिस के एएसआई समेत तीनो गिरफ्तार
- लुधियाना के एक प्रॉपर्टी डीलर को फंसाकर बनाई अश्लील वीडियो फिर वायरल करने की दे रहे थे धमकी
- प्लॉट खरीदने के बहाने मिली महिला ने बढ़ाई करीबी, पहले 50 लाख मांगे लेकिन 10 लाख में सौदा होने के बाद 7 लाख लिए खबरनामा इंडिया ब्यूरो। लुधियाना, पंजाब
पंजाब के लुधियाना पुलिस ने 7 लाख रुपए की ठगी की रकम वसूल रहे पुलिस विभाग के ही एक एएसआई सहित 3 आरोपिओ को गिरफ्तार किया है। जिनमे एक तथाकथित पत्रकार और एक महिला भी शामिल हैं। आरोपिओ पर एक प्रॉपर्टी डीलर का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे 50 लाख रुपए मांगे जाने और 7 लाख वसूले जाने के आरोप है। पहली किश्त के 7 लाख के साथ पुलिस ने तीनों को दबोच लिया है। मोके पर आरोपियों से नकदी के अलावा एक डिजायर कार व तीन मोबाइल फ़ोन भी बरामद किये हैं। सभी आरोपिओ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा नंबर 75 थाना डाबा में दर्ज लिया है।
शिकायतकर्ता विजय कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका लोहारा की बापू मार्केट में पूजा प्रॉपर्टी एडवाइजर के नाम से ऑफिस है। 2019 में धांधरां रोड के सिटी एन्क्लेव वासी मनजीत कौर उसके दफ्तर में प्लॉट खरीदने के लिए आई थी। उसने 100 वर्ग गज के एक प्लॉट की मांग की। उसे कई प्लॉट दिखाए, मगर उसने सभी नापसंद कर दिए। उसके बाद वह करीब 4-5 बार उसके दफ्तर आई। उसने अपना मोबाइल नंबर भी शेयर किया और फोन पर सम्पर्क करने लगी।
24 जून 2020 को विजय कुमार ने उक्त महिला मित्र के साथ अपने दोस्त शर्मा प्रापर्टी एडवाइजर के दफ्तर में
शारीरिक संबंध बनाए। 25 जून की सुबह लगभग 9 बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया। दूसरी और से बोल रहे एएसआई धर्मेंदर सिंह ने कहा कि वह थाना डाबा से बोल रहा है और उसे मिलना चाहता है। कुछ ही समय बाद वो अपने साथ पत्रकार कहलाने वाले सुखविंदर को लेकर उससे मिलने आ गया।
एएसआई और सुखविंदर ने कहा कि कल जो तुमने एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। उसका वीडियो उनके पास है। उसे वायरल कर देंगे। यह धमकी देकर आरोपियों ने उससे 50 लाख रुपए की मांग की। काफी जद्दोजेहद के बाद मामला 10 लाख रुपए में तय हो गया। उसके बाद एएसआई धर्मेंदर विजय कुमार को बार-बार फोन करके डराने धमकाने लगा। 28 जून की दोपहर 2 बजे वो दोनों सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार नंबर पीबी 11सीएस 6062 में आए। उससे 7 लाख रुपए की फिरौती लेकर चले गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान एएसआई धर्मेंदर सिंह, धांधरां रोड के सिटी एन्क्लेव वासी मनजीत कौर और लोहारा के ढिल्लों नगर निवासी तथाकथित पत्रकार सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। थाना डाबा के इंस्पेक्टर पवित्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव ब्राहमण माजरा की कनाल व्यू कॉलोनी निवासी विजय कुमार की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पवित्र सिंह ने यह भी बताया कि अपने आपको पत्रकार कहने वाले सुखविंदर सिंह के पास कोई आई कार्ड भी नहीं है।











No comments