कपूरथला में कोरोना ब्लास्ट, 7 नए पोसिटिव, 5 एक ही परिवार के
- विधायक राणा के खासम खास पूर्व पार्षद कोरोना पॉजिटिव
- राणा के पीए के परिवार से 5 की रिपोर्ट पोसिटिव
- सोमवार को आई 476 रिपोर्ट में से 469 नेगेटिव
- एमएलए के ऑफिस से लिए 26 सेम्पल में से 25 नेगेटिव
खबरनामा इंडिया। कपूरथला
कपूरथला जिले में बढ़ रहे कोरोना पोसिटिव मामलों की कड़ी में सोमवार को जिले में ब्लास्ट हुआ है। प्राप्त हुई रिपोर्ट में 7 नए पॉजिटिव है। रिपोर्ट अनुसार राणा गुरजीत सिंह के पीए के परिवार से ली गई रिपोर्ट में 5 और एक पूर्व पार्षद व कांग्रेसी नेता कपूरथला से है। जबकि एक पोसिटिव केस फगवाड़ा के पाँछटा से है। पोसिटिव केस की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ जसमीत कौर ने बताया कि सोमवार को 476 टेस्ट की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमे से 469 नेगेटिव है। और जिले में 7 नए पोसिटिव मामले आये है। दूसरी तरफ जिले में सोमवार को नए 236 सेम्पल लिए गए है। उन्होंने यह भी बताया कि पोसिटिव केस म एक 14 वर्ष का बच्चा भी है।
स्वाथ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार पोसिटिव कोंग्रेसी नेता विधायक राणा गुरजीत सिंह का खासम खास है और नगर कौंसिल कपूरथला का पूर्व उपप्रधान भी रहा हैं।












No comments