ब्रेकिंग न्यूज़

शहीदों की शहादत पर 36 घंटे बाद रक्षा मंत्री का बयान --- राजनाथ सिंह बोले - गालवन में सैनिकों की शहादत

- दर्दनाक, देश के सैनिको की बहादुरी और साहस पर भारत को गर्व
- इस कठिन समय में शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है देश
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली 


भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख की गालवन वेली में सोमवार को हुई झड़प के लगभग 36 घंटे बाद सरकार की ओर से रक्षा मंत्री बयान आया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि गालवन में सैनिकों को खोना बेहद परेशान करने वाला और दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने साहस और वीरता का प्रदर्शन किया और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपरा को निभाते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। 
राजनाथ ने कहा कि मेरी संवेदनाएं जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के साथ हैं। राष्ट्र इस कठिन समय में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें भारत के बहादुरों की बहादुरी और साहस पर गर्व है।
चीन के भी 40 से अधिक सैनिक मरे
 एक न्यूज एजेंसी ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से बताया है कि चीन के 40 से अधिक सैनिक मारे गए हैं।  जिनमें यूनिट का कमांडिंग ऑफिसर भी शामिल है। यह उसी चीनी यूनिट का था जिसने भारतीय जवानों के साथ हिंसक झड़प की थी। 

No comments